Wednesday, February 4, 2026

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नन्हें परिंदों को उनके हिस्से का आसमान देने की कोशिश

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नन्हें परिंदों को उनके हिस्से का आसमान देने की कोशिश में उनके हुनर को तराश कर उनके सपनों को साकार करने के लिए ” भोली सी मुस्कान कैंपेन दिल से दिवाली खुशियों वाली ” का आयोजन जीनिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर – 31 , फरीदाबाद में किया गया । यह आयोजन संस्था के संरक्षक श्री अरूण कुमार प्रभात के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। दीवाली उत्सव में वंचित और असहाय तबकों के बच्चों और महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित कैंडल , दिया , चाकलेट, बंदनवार , लड़ियां , झूमर , पेपर ज्वेलरी , बिट्स ज्वेलरी , मेक्रम डोरी आर्ट्स आदि का प्रदर्शन किया गया । यह स्टॉल नन्हे बच्चों की हुनर और हौसलों का स्टाल था जो अभी संस्था की संस्थापिका प्रणीता जी की देख रेख में पुष्पित – पल्लवित हो रहे हैं । इस स्टाल में दिवाली से जुड़ी चीजें ही नहीं बल्कि कई नन्हें सपने हैं , जो बड़ा आकार लेना चाहते हैं । वेलफेयर के कैंपेन की सफलता बच्चों के आंखों की चमक और होठों की मुस्कान में देखी जा सकती है । उत्सव में आने वाले अतिथियों और खरीदारों ने बच्चों की हुनर को खूब सराहा और उनका हौसला बढाया। बच्चों की भोली सी मुस्कान में कार्यक्रम की सार्थकता दिख रही थी। उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का इन बच्चों ने बेहतर संदेश दिया है क्योंकि बेकार सामानों को फेंकने के बजाय उससे घरों को सजाने का सामान तैयार किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कृभको के औल इंडिया डायरेक्टर और नेशनल कापरेटिव यूनियन के औल इंडिया डायरेक्टर हेम सिंह राणा जी ने , सेक्टर – 31 नौर्थ ब्लॉक प्रेसिडेंट राकेश धनकड़ जी , वरिष्ठ पत्रकार शंभु भद्र जी और वरिष्ठ कवियत्री मधु वशिष्ठ जी के साथ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया । उन्होंने कहा कि संस्था काफी सराहनीय कार्य कर रही है , जिससे बच्चे भारतीय संस्कृति के संस्कार और विरासत से रूबरू हो रहे हैं । यह बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है । साथ ही उन्होंने संस्था की हर संभव मदद करने की घोषणा भी की । कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए फ्री हेल्थ चेकअप और परामर्श का आयोजन भी किया गया था। डा. मंजू शर्मा द्वारा मर्म थेरेपी, कार्यो थेरेपी, डा.संजय गुप्ता जी द्वारा एक्यूप्रेशर, कांस्य थाली थेरेपी, और डा. राजन कक्कड़ जी द्वारा नेचुरोपैथी और रेकी के बारे में बताया – समझाया गया तथा दवा मुक्त जिन्दगी जीने का तरीका बताया गया।सभी बच्चों को गिफ्टस देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में वेलफेयर की सदस्य ममता मित्तल , डॉ.आर.के. श्रीवास्तव , सुभाष गोला प्रजापति,प्रवीण गुलाटी, जयवर्धन प्रताप सिंह,अनिरुद्ध बोदड़े , प्रियंका झा, राज श्री, मंजू महाजन, शाजिया राव , श्रेयश श्रीवास्तव,अंकित, अश्वनी, निशिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा । आखिर में वेलफेयर की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने अपने माता – पिता अरूणाभा को यह कार्यक्रम समर्पित करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके लम्बे स्वस्थ जीवन की कामना की।साथ ही अपने सभी साथी सदस्यों और उपस्थित अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया । उन्होंने सभी से यह अपील की कि वह आगे आकर मदद के लिए हाथ बढ़ाएं । उनके द्वारा किया गया छोटा सा प्रयास भी इन नन्हे – नन्हे बच्चों के जीवन में उजियारा फैल सकता है, उनके होठों पर मुस्कान ला सकता है । ” करके देखिए ……अच्छा लगता है……. “

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org