अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी ( रजि. ) द्वारा सेक्टर – 31 , फरीदाबाद, हरियाणा स्थित राम पार्क में खेल दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया । स्पून रेस में दुर्गा प्रथम, वंशिका द्वितीय और रोहन तृतीय स्थान पर रहे । फ्रौग रेस में पायल प्रथम , पलक द्वितीय एवं दीप्ति और वीर तृतीय स्थान पर रहे। लंगड़ी टांग रेस में आयुष प्रथम , आशीष द्वितीय और मयंक तृतीय स्थान पर रहे । बच्चे बहुत ही खुश थे । उनके आंखों की चमक वेलफेयर के कैम्पेन ” भोली सी मुस्कान ” को सार्थक कर रही थी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एस.आर.एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर नागेंद्र कुदैस्या जी उपस्थित थे । उन्होंने बच्चों से छोटे – छोटे सवाल पूछे और उनके साथ काफी क्वालिटी वक्त बिताया। उन्होंने सभी को चॉकलेट , केक , बिस्किट , चिप्स आदि वितरित किया और साथ ही वेलफेयर के बच्चों के लिए एक फोटोकॉपी , स्कैनर, प्रिंटर मशीन उपहार स्वरूप दिया । उनकी सोच यह है कि यह मशीन बच्चों को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सक्सेना जी उपस्थित रहे । उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किया और साथ ही सभी प्रतिभागियों को कॉपी , पेन आदि वितरित किया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और वे लोग आगे भी वेलफेयर की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर अश्वनी, निशिका , आयुष , अवनी, विशाल आदि उपस्थित रहे । संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत और धन्यवाद किया । साथ ही नागेंद्र कुदैस्या जी और विकास सक्सेना जी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और उन्हें ” भारत गौरव रत्न ” सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोग कम ही मिलते हैं ,जो निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। पर इन लोगों की सेवा अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी के टैग लाइन को सार्थक करती है ” करके देखिए अच्छा लगता है “



