सेक्टर 31 , फरीदाबाद में अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लोहड़ी और मकर संक्रांति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ – चढ़कर सहभागिता की और खूब मौज मस्ती की । गाजियाबाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गुप्ता जी ने बच्चों को त्यौहार के महत्व के बारे में बताया और उन्हें शुभकामनाएं दी । फरीदाबाद अध्यक्ष ममता मित्तल द्वारा बच्चों को समोसे, फुल्ले, रेवड़ी, मूंगफली, चिप्स, बिस्कुट आदि वितरित किया गया। वेलफेयर की संस्थापिका अध्यक्षा प्रणीता प्रभात में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों से ही त्यौहार की रौनक होती है और बच्चों के साथ बच्चा बनकर त्योहार मनाना हमेशा खुशियों से भर देता है। फरीदाबाद की सेक्रेटरी रीमा चौधरी द्वारा झुग्गियों में जरूरतमंद लोगों को स्वेटर ,जैकेट ,जूता, चप्पल आदि वितरित किया गया । सामान पा कर उनकी खुशी देखते ही बनती थी। उनकी भोली सी मुस्कान वेलफेयर के टैगलाइन को सार्थक कर रही थी। “करके देखिए…..अच्छा लगता है” कार्यक्रम में वेलफेयर के सदस्य अनिरुद्ध बोदड़े,अंकित सचदेवा, राजश्री ,प्रियंका झा, डॉ.आर.के.श्रीवास्तव, विनीत जी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



