नई दिल्ली
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (IIFT) एवं एलए फैशन क्लोसेट बाय शगुन के संयुक्त तत्वावधान में 3 जनवरी 2026 को एक भव्य एवं बहुप्रतीक्षित फैशन शो फैशन बियॉन्ड बॉर्डर्स” का सफल आयोजन किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बीकानेर हाउस, इंडिया गेट, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस फैशन इवेंट में प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर्स, शिक्षाविद्, फैशन प्रोफेशनल्स एवं उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फैशन को सीमाओं से परे एक वैश्विक मंच प्रदान करना तथा भारतीय फैशन प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना रहा।
कार्यक्रम में आईआईएफटी ग्रुप के चेयरमैन श्री रतनदीप लाल की विशेष उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में आईआईएफटी देशभर में फैशन शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। उनके साथ आईआईएफटी के विभिन्न संस्थानों के निदेशकगण—मिनाक्षी खंडेलवाल (IIFT बरेली), अभिषेक बिस्वास (IIFT रांची), नीलम राठौर (IIFT रुड़की), निखिल मलिक (IIFT बिलासपुर) एवं विकास चतुर्वेदी (IIFT गाजियाबाद)भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
यह फैशन शो विशेष रूप से युवा फैशन डिजाइनर्स और विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, नवीन डिज़ाइन और हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। फैशन बियॉन्ड बॉर्डर्स न केवल फैशन का उत्सव रहा, बल्कि यह भविष्य के फैशन प्रोफेशनल्स को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।



