विष्णु दयाल : संवाददाता
सत्युग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के बीबीए (जनरल) एवं बीबीए (डिजिटल मार्केटिंग) पाँचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सैंडेन विकास प्रा. लि., फरीदाबाद का औद्योगिक भ्रमण 8 अक्टूबर 2025 को किया । सैंडेन विकास प्रा. लि. ऑटोमोबाइल एयर-कंडीशनिंग सिस्टम निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, प्रबंधन पद्धतियों एवं औद्योगिक कार्यसंस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि सत्युग दर्शन संस्थान सदैव विद्यार्थियों को उद्योग के साथ जोड़ने के अवसर प्रदान करता है ताकि वे व्यावहारिक दृष्टिकोण से सशक्त बन सकें। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समझ और रोजगार-योग्यता को बढ़ाते हैं।
वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर (प्रबंधन अध्ययन विभाग) ने कहा कि उद्योग भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास का अभिन्न हिस्सा हैं क्योंकि यह उन्हें कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों में लागू करने की समझ प्रदान करता है। भ्रमण के दौरान विभाग के सहायक प्रोफेसर शुभम अग्रवाल एवं सुश्री वंदना शर्मा (सहायक प्रोफेसर, प्रबंधन अध्ययन विभाग) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।



