Wednesday, February 4, 2026

एसडीआईईटी के बी.टेक सी एस ई, बैच (2021–2025) छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर हासिल की टॉप रैंक –

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), फरीदाबाद को अत्यंत गर्व है कि इसके बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2021–2025) के छात्रों ने जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वाईएमसीए, फरीदाबाद से संबद्ध सभी कॉलेजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष रैंक प्राप्त की हैं। अपनी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के बल पर जतिन सिंह रावत ने 8.66 सीजीपीए के साथ 4वीं रैंक, खुशी ने 8.52 सीजीपीए के साथ 6वीं रैंक, भारती ने 8.49 सीजीपीए के साथ 8वीं रैंक तथा मयंक पंत ने 8.43 सीजीपीए के साथ 9वीं रैंक हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसडीआईईटी के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी लगन, सतत प्रयासों और संस्थान के मजबूत शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री श्रिश गुप्ता ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम उनके लक्ष्य के प्रति समर्पण और संकाय सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन का सजीव उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान और समाज का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org