विष्णु दयाल : संवाददाता
जय प्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल एंड पॉलीटिकल रिफॉर्म्स संस्था द्वारा ग्रीनफील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा में अटल बिहारी वाजपेई जी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल बिहारी वाजपेई जी के शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका के ऊपर चर्चा हुई । कार्यक्रम की शुरुआत जय प्रकाश जी और अटल बिहारी वाजपेई जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी जी उपस्थिति रही और उन्होंने स्मारिका प्रकाशन में अपने पूरे सहयोग की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंचदश नाम श्री ब्रह्म दत्त वत्स अखाड़ा हरिद्वार के श्री श्री 1008 श्रीमद् जगतगुरु अखाड़ा पीठाधीश्वर नितिन गिरी जी महाराज के साथ स्वामी गोविंद करतार जी और स्वामी रमेश जी महाराज ने की। विशेष अतिथि के रूप में हिंदू सेना के राष्ट्रीय संरक्षक श्री योगेश सिंह सोलंकी जी महाराज उपस्थित रहे । इन लोगों ने संस्था को अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू सेना की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा मलिक जी ने अपना ओजपूर्ण भाषण दिया । साथ में राजू विद्यार्थी ,महेंद्र गुप्ता ,अनीता पांडे ,राजीव पाठक, जवाहर मिश्रा ,केशव वर्मा ,पी.एन.चौधरी ,सोनू चौधरी ,सी. के. राय ,नरेंद्र शर्मा ,सुरेश पूनिया, मुकेश शास्त्री ,राजीव रंजन ,कमल मिश्रा ,के. के. पांडे ने भी अटल जी और जे.पी.जी के विचारों पर प्रकाश डाला । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा जी ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया और साथ ही संस्था के सदस्यों वीरेंद्र गिल , डॉ.आर.के.श्रीवास्तव, शत्रुघ्न गुप्ता, निरुपमा सिन्हा, सन्नू कुमार प्रसाद, प्रणीता प्रभात , अभिनव और आशीष का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सब के सहयोग और साथ से ही कार्यक्रम सफल हो पाया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि वह अपना साथ और सहयोग इस तरह ही संस्था के साथ बनाए रखें।



