विष्णु दयाल : संवाददाता
फरीदाबाद।
डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज आयुष्मान भारत योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं जन सेवक अजय गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के साथ अब क्षेत्र के लोग डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र पहले से ही कम दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान कर रहा है। आयुष्मान भारत योजना के लागू होने से यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा आम जनता को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज टाटिया, सचिव अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष अरुण सराफ , डॉक्टर रमेश अग्रवाल एवं राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।



