Wednesday, February 4, 2026

नलिन हुड्डा ने अपनी टीम सहित जननायक जनता पार्टी (JJP) से दिया इस्तीफा

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

आज फरीदाबाद में पूर्व जेजेपी नेता नलिन हुड्डा द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।

 

नलिन हुड्डा के साथ फरीदाबाद जिले की संपूर्ण युवा इकाई — जिसमें 6 हल्का अध्यक्ष और सभी जिला पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने इस्तीफे पार्टी को सौंपे।

 

नलिन हुड्डा ने बताया कि पिछले कई वर्षों में उन्होंने तन, मन और धन से पार्टी के लिए कार्य किया। चाहे वह जमीनी स्तर की गतिविधियाँ हों, जनसंपर्क अभियान, युवा संगठन निर्माण या घर-घर तक पार्टी की आवाज़ पहुँचाना — उन्होंने हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया।

 

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सहित अनेक क्षेत्रों में युवा पदाधिकारियों ने निरंतर मेहनत, त्याग और समर्पण के साथ JJP को घर-घर तक पहुँचाया।

 

फरीदाबाद में नलिन और उनके साथियों ने जननायक जनता पार्टी को एक नई पहचान दिलाने का काम किया था । उनके द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में जनसंस्पर्क अभियान चलाए गए, नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा गया और सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा जेजेपी के पैरों को फरीदाबाद में मजबूत किया गया।

 

कोरोना काल में भी नलिन और उनकी टीम ने सैनिटाइजेशन ड्राइव चला के पूरे फरीदाबाद में सैनिटाइजेशन करवाने का काम किया और विभिन्न कॉलोनियों में सैनिटाइजर बटवाए जिससे प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने जेजेपी का दामन थामा था।

 

निरंतर लोगों को पार्टी में शामिल कर नलिन ने एक मजबूत युवा संगठन खड़ा किया था। फरीदाबाद के लोग बताते हैं कि जेजेपी के इतिहास का यह सबसे मजबूत जिला संगठन था।

 

 

प्रेस को जारी बयान में नलिन हुड्डा ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने लंबे विचार-विमर्श के बाद और कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मौजूदा हालात और नेतृत्व की कार्यशैली से वे और उनकी टीम खुद को अब जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर पा रहे थे।

 

पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण बताते हुए नलिन हुड्डा ने कहा:

 

> “अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए मुझे यह निर्णय लेना पड़ा।”

 

 

 

नलिन हुड्डा के साथ उदित चावला (बड़खल युवा अध्यक्ष), अरुण शर्मा (फरीदाबाद युवा अध्यक्ष), जोगेश अधना (तिगांव हल्का अध्यक्ष), बृजेश शर्मा (बल्लभगढ़ हल्का अध्यक्ष), प्रकाशवीर चौधरी (पृथला विधानसभा अध्यक्ष), वरुण गुप्ता (युवा प्रधान महासचिव), पंकज शर्मा (मीडिया प्रभारी), ऋतिक चौधरी (जिला महासचिव), रोहित चौधरी (जिला महासचिव), पवन हजेला (जिला महासचिव), राजाराम गुप्ता (जिला महासचिव) तथा 15 से 20 जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org