विष्णु दयाल : संवाददाता
– हरियाणा प्रधान श्री दिनेश भाटिया जी ने सौंपी जिला अध्यक्ष की कमान, श्री उज्ज्वल हांडा बने प्रधान
फरीदाबाद, 20 दिसंबर 2025।
नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार सुबह आयोजित की गई। बैठक में प्रधान सहित संगठन के अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों व हरियाणा प्रधान श्री दिनेश भाटिया जी की सहमति से श्री उज्ज्वल हांडा को नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब का जिला प्रधान चुना गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश प्रधान श्री दिनेश भाटिया ने उज्ज्वल हांडा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब के शेष रिक्त पदों पर जल्द ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जा सके। सभी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि श्री हांडा के नेतृत्व में क्लब पत्रकारों के हितों के लिए मजबूती से काम करेगा और संगठन को नई दिशा देगा।
इस बैठक में पत्रकार विनोद कुमार, कुणाल तुली, महेंद्र गोला, हरक्युलिस पांडेय, निश्चित शर्मा, उज्ज्वल हांडा, हरिंद्र स्वामी, दिनेश भाटिया, संजय भाटिया, संदीप भाटिया और रोहन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
—नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब



