Wednesday, February 4, 2026

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के विषय में विस्तृत चर्चा करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में Sh. Rajeev Ranjan, IAS, Principal Secretary, Youth Empowerment & Entrepreneurship Dept., Government of Haryana ने सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के साथ योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी के सुझावों को गंभीरता से सुना।

 

बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री प्रमोद राणा (IIAF), सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री एच.एस. सेखों एवं ट्रेज़रार श्री देविंदर गोयल जी द्वारा Sh. Rajeev Ranjan, IAS को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर यह विश्वास दिलाया गया कि इस योजना की जानकारी संगठन के सभी सदस्यों, फरीदाबाद के उद्योगपतियों तथा जहाँ तक संभव हो, आम जनमानस तक पहुँचाई जाएगी, ताकि युवाओं और उद्योगपतियों दोनों को इस योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org