Wednesday, February 4, 2026

फरीदाबाद ओपन धम्मिका काई कराटे चैम्पियनशिप में हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर उमेश भाटी मुख्य अतिथि

फरीदाबाद ओपन धम्मिका काई कराटे चैम्पियनशिप आयोजन फरीदाबाद सैक्टर 37 में स्थित किंग सेन फाइट क्लब में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर उमेश भाटी जी ने पहुंच कर चैम्पियनशिप के आयोजक आशीष सेन श्रीवास्तव को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद व्यक्त किया। भाटी जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को को मेडल पहनाकर शुभकामनाएं दीं । आयोजक आशीष ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया जिसमें रेवाड़ी की टीम प्रथम स्थान व फरीदाबाद की टीम द्वितीय स्थान पर जबकि बल्लभगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। आशीष ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी नेशनल रेफरी अमन सैनी, दीपक नरवाल, गीतगिरी, यमुना कनियाल, शिवम् चंदीला, कुंदन, मुकेश , सुभाष आदि सभी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org