Wednesday, February 4, 2026

फरीदाबाद सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग की सर्विस रोड का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया उद्घाटन।

फरीदाबाद सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग की सर्विस रोड का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया उद्घाटन।
जनता से किए वादों की पूर्ति एवं उत्कृष्ट फरीदाबाद निर्माण की दिशा में बढ़ते कदम: विपुल गोयल
कांग्रेस पर भी ली चुटकी, “जो लोग नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पा रहे, वो संगठन कैसे बनाएंगे”
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री तथा फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने रविवार सुबह वार्ड 37 स्थित सेक्टर 10 और 11 की डिवाइडिंग रोड, जो गुरुद्वारे से शुरू होकर अश्विनी हॉस्पिटल तक जाती है, की सर्विस रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और वहाँ नव-निर्मित दरबार हॉल का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने कहा, “यह केवल एक विकास कार्य का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह फरीदाबाद की जनता से किए गए वादों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”उन्होंने आगे कहा कि जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तब फरीदाबाद की जनता ने उन्हें सर्वाधिक मतों से विजय दिलाई थी। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक वोट प्रतिशत, लगभग 65%, फरीदाबाद से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा, “जब जनता ने फरीदाबाद को जीत के मामले में नंबर-1 बनाया है, तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम फरीदाबाद को विकास के पथ पर नंबर-1 पर रखें और इसे ‘उत्कृष्ट फरीदाबाद’ के रूप में स्थापित करें।”
विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक जन-सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने स्थानीय पार्षद श्री मुकेश अग्रवाल सहित सभी नागरिकों की इस विकास कार्य में सहभागिता को सराहा दरबार हॉल का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि केवल एक कम्युनिटी सेंटर नहीं, बल्कि वार्ड 37 में तीन ऐसे सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जो ट्रिपल इंजन सरकार चल रही है, उसका उद्देश्य यही है कि आम जनता को विवाह या सामाजिक आयोजनों के लिए अधिक खर्च न करना पड़े। इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org