Wednesday, February 4, 2026

बी बी ए विभाग द्वारा विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित –

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान ने अपने मेधावी विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव किया। *कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र त्यागी* , बीबी ए डिपार्टमेंट के एच ओ डी, डॉ मनप्रीत कौर, प्रबंधन अध्ययन विभाग के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मेधावी विद्यार्थियों के हार्दिक स्वागत से हुई, जिसमें  बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सीनियर्स की सफलता की कहानियों से प्रेरणा प्राप्त की। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

 

बीबीए विभाग के जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उनमें बीबीए (डिजिटल मार्केटिंग) तृतीय सेमेस्टर की मानसी पारीक और ऋतिका, पंचम सेमेस्टर के दिव्यांश अरोड़ा, ध्रुव चौधरी, रश्मि शर्मा, दक्ष चौहान, रौशनी महतो एवं स्नेहा यादव शामिल रहे। बीबीए (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल सर्विसेज एंड बैंकिंग) तृतीय सेमेस्टर से समृद्धि चौधरी, नेहा दागर, एकता, रितेश कुमार, नमन अरोड़ा, ज्योति कुमारी एवं कोमल शर्मा तथा बीबीए (फाइनेंशियल सर्विसेज एंड बैंकिंग) पंचम सेमेस्टर से निशा रावत, मेहक किनरा, भावेश शर्मा, चारू रावत, शारेश्त शर्मा, सुहानी एवं प्रेम अरोड़ा को सम्मानित किया गया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उनके परिश्रम और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया बल्कि उनके जूनियर्स के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य भी किया।

 

प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह पूरे संस्थान के शिक्षण-प्रशिक्षण के उच्च मानकों को भी दर्शाती है। ऐसे छात्र हमारे लिए प्रेरणा हैं और हमें गर्व है कि एसडीआईईटी के विद्यार्थी निरंतर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।”

 

विभागाध्यक्ष, डॉ. मनप्रीत कौर ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी इसी तरह अपनी लगन और निष्ठा से भविष्य में भी नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।”

 

समारोह का समापन तालियों की गड़गड़ाहट, मुस्कुराते चेहरों और नवप्रेरणा से भरे वातावरण के साथ हुआ, जिसने एसडीआईईटी में उपलब्धि, प्रेरणा और शिक्षा की भावना को साकार रूप दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org