विष्णु दयाल : संवाददाता
फरीदाबाद। बल्लबगढ़ ब्राह्मण निवासी वन्दना शर्मा धर्म पत्नी डॉ बाँके बिहारी(शिक्षा विभाग)ने महिला व बाल विकास मंत्रालय हरियाणा सरकार के तहत बाल कल्याण समिति फरीदाबाद के सदस्य का पदभार संभाल लिया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की शक्तियां प्राप्त होती हैं। वंदना शर्मा रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं और शिक्षा शास्त्र में स्नातक किया हुआ है।और उनको अध्यापन और प्रबंधन का 20 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने निजी तौर पर बाल बालिकाओं की संवेदनाओं भावनाओं को अध्यापन काल में गहराई से अनुभव किया है और अपनी लेखनी से कहानियों में वर्णित किया है।इस अवसर पर वन्दना शर्मा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हरियाणा सरकार और शीर्षस्थ नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने बताया समिति के चेयर पर्सन का पद ग्रहण माननीय श्री संतोष जी, अन्य माननीय सदस्य दीपेश शर्मा, लक्ष्मण तंवर और राजेश कुमार ने ग्रहण किया है। वंदना शर्मा ने कहा समिति बच्चों के कल्याण के लिए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बच्चों की आपराधिक मनोवृति को दूर करने के लिए और बच्चों मानसिक शारीरिक विकास के लिए समिति निरंतर संकल्प बद्ध रहेगी।
समिति पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग और अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के साथ समन्वय बिठाकर काम करने का प्रयास समिति करेगी । जो बच्चों के हित के लिए होगा उसके लिए समिति निरन्तर प्रयास रत रहेगी।



