Wednesday, February 4, 2026

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पर्यावरण शाखा हरियाणा प्रान्त एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 8

Reporter Vishnu Dayal
फरीदाबाद के तत्वाधान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के बैनर तले सैकड़ों विद्यार्थियों और प्राचार्य टीका राम के नेतृत्व में शिक्षकों ने जीवन में पंच परिवर्तन को अपनाने के लिए संकल्प लिया कि हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान रहेगा। हम अपने राष्ट्र के अभ्युदय के लिए पर्यावरण, अनुशासन, स्वच्छता, आपसी सदभाव, समाज में समरसता, चरित्र निर्माण, स्वदेशी भाव और आत्मगौरव के भाव को सतत जीवन में लाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय में और विद्यालय परिसर के बाहर भी वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य टीकाराम ने कहा आज हम ने जो शपथ पंच परिवर्तन की ली है उसका हम हर संभव पालन करेंगे। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास हरियाणा प्रान्त संयोजक पर्यावरण विभाग डॉ बाँके बिहारी ने कहा अखण्ड भारत के अभ्युदय के लिए विद्यार्थियों में पंच परिवर्तन के संकल्प के माध्यम से आरम्भ से ही संस्कार पैदा करना आगामी भविष्य में भारत के आध्यात्मिक भौतिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्य क्रम में पंच परिवर्तन के विषय को समाहित करने और जीवन में लागू करने के लिए विशेष बल दिया गया है।
इस अवसर पर प्रवक्ता पर्यावरण विभाग जिला संयोजक भारती शर्मा नवीन गोयल, सविता मैडम,हेमा सिंह, मैडम तनु, सुनील सर, मैडम सरोज मैडम रश्मि, प्रदीप सर, वनीता जी मैडम मधु आदि अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org