विष्णु दयाल : संवाददाता
दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी) के बीबीए द्वितीय वर्ष (IIFSB & General) के छात्रों ने नई दिल्ली स्थित Mother Dairy Plant का Industrial Visit किया। यह भ्रमण टेक्निकल क्लब, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (DMS), एसडीआईईटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने यह जाना कि किस प्रकार मदर डेयरी सीधे किसानों से दूध एकत्रित करती है, उसकी शुद्धता और गुणवत्ता की जाँच हेतु 29 प्रकार के मिलावट परीक्षण (adulteration tests) किए जाते हैं और फिर दूध को पाश्चुरीकरण (pasteurisation) प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिससे उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दूध पहुँच सके।
इस औद्योगिक भ्रमण में छात्रों को मौके पर ही गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव भी दिया गया। विशेष रूप से, दो छात्रों ने स्वयं डिटर्जेंट और यूरिया की जाँच प्रयोगशाला में करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्रों के साथ श्री जितेन्द्र (असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़) तथा सुश्री वंदना (असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़) भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि “ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ते हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ करियर की नई दिशाएँ भी प्रदान करते हैं।” साथ ही, डिपार्टम ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज की एच ओ डी, डॉ मनप्रीत कौर ने बताया कि “दिल्ली का औद्योगिक भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा। इस प्रकार के अवसर न केवल कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के दृष्टिकोण और उद्योग की समझ को भी विस्तृत करते हैं। मुझे विश्वास है कि यह अनुभव उनके पेशेवर जीवन में सफलता के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।”
- समग्र रूप से यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत सूचनाप्रद और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इसने न केवल उन्हें कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को भी और अधिक
- सशक्त
- बनाया।



