Reporter Vishnu Dayal
फरीदाबाद, 28 जुलाई 2025 — सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के प्रबंधन विभाग द्वारा बीबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 28 जुलाई 2025 को दोपहर 2:30 बजे संस्थान के सेमिनार हॉल में किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को प्रेरित करना, शैक्षणिक दिशा प्रदान करना तथा आगामी सेमेस्टर के लिए मार्गदर्शन करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री शैलेन्द्र त्यागी जी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ अपने अकादमिक सफर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात डॉ. मनप्रीत कौर (एच ओ डी ) मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से दृढ़ संकल्प, सकारात्मक दृष्टिकोण और कौशल विकास के महत्व को उजागर किया।
डॉ. रवि बक्शी (क्लास कोऑर्डिनेटर, बीबीए एफएसबी) ने विषयों का संक्षिप्त परिचय दिया और छात्रों को आवश्यक कौशल सीखने की महत्ता समझाई। सुश्री रेनू मित्तल (सीसी, बीबीए डिजिटल मार्केटिंग) और सुश्री चित्राक्षी हुड्डा (सीसी, बीबीए जनरल) ने विषयों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
श्री राघव झा सर ने MOOC प्लेटफ़ॉर्म्स की जानकारी दी, जिससे छात्र स्वयं अध्ययन कर सकते हैं। वहीं श्री समर महापत्रा, ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर ने औद्योगिक भ्रमण और प्लेसमेंट के अवसरों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्नेहा शर्मा, श्री परमजीत सिंह, डॉ. मुनीष और डॉ. संजना कौशिक ने क्रमशः तकनीकी कौशल, अनुशासन, और परीक्षा संबंधी तैयारी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
यह सत्र अत्यंत रोचक, प्रेरणादायक और जानकारीपूर्ण रहा। सभी छात्र पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से जुड़े रहे और उन्होंने नए सेमेस्टर के लिए ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरपूर शुरुआत का संकल्प लिया।



