विष्णु दयाल : संवाददाता
सत्युग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा JBH कंपनी के सहयोग से बी.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन दिनांक 3 नवंबर 2025 को किया गया।
इस ड्राइव में कुल 39 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें उद्योग की आवश्यकताओं, करियर विकास, कौशल उन्नयन तथा पेशेवर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात आयोजित इंटरव्यू राउंड में विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी एवं संचार कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें वास्तविक उद्योग मांगों को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि “SDIET का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें कॉर्पोरेट संस्कृति एवं प्रोफेशनलिज़्म की गहरी समझ भी देते हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी निरंतर सीखने, कौशल विकसित करने तथा बेहतर करियर निर्माण हेतु तत्पर हैं।”
उन्होंने इस ड्राइव को सफल बनाने हेतु कंपनी प्रतिनिधियों, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट टीम तथा सहभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
पूरी प्रक्रिया ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह पहल उद्योग–शिक्षा समन्वय को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को करियर-उन्मुख अवसर प्रदान करने के SDIET के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।



