Reporter Vishnu Dayal
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एस.डी.आई.ई.टी.), फरीदाबाद में मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना और उन्हें सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ एस.डी.आई.ई.टी. के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर श्री पुष्पराज शर्मा, रजिस्ट्रार, SDIET, हेड ऑफ डिपार्टमेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. कुमार जी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हर लगाया गया पौधा केवल हरियाली ही नहीं बल्कि जीवन और भविष्य की आशा है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करें। वृक्ष ही हमारे जीवन के आधार हैं और इनका संरक्षण हम सबका कर्तव्य है।”
इस अभियान में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राकेश कुमार, संयोजक – एक्सटेंशन गतिविधियाँ द्वारा किया गया।
इस प्रकार के आयोजन एस.डी.आई.ई.टी. की हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।



