Reporter Vishnu Dayal
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 18 सितंबर 2025 को डिजिटल मार्केटिंग पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्केटिंग के तेजी से बढ़ते क्षेत्र की जानकारी देना और उन्हें उद्योग से जुड़ी प्रासंगिक कौशलों से सशक्त बनाना था।
इस सत्र के वक्ता श्री मनीष कुमार, मैनेजर (इंस्टीट्यूट एंड कॉरपोरेट अलायंस), Codesquadz Education Pvt. Ltd. रहे। इस अवसर पर प्राचार्य, डॉ. शैलेन्द्र त्यागी, प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. मनप्रीत कौर, समर्थ टेक्निकल क्लब की संयोजक, डॉ. स्नेहा, सह-संयोजक, श्री परमजीत सिंह तथा क्लब के सदस्य श्री जितेन्द्र सिंह एवं सुश्री संचित्ता और मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
वक्ता श्री मनीष कुमार जी ने विद्यार्थियों को सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन ब्रांडिंग तथा डिजिटल युग में डाटा एनालिटिक्स के महत्व जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही छात्रों को व्यावहारिक उपकरणों और रणनीतियों से भी अवगत कराया, जिनका प्रयोग आज की कॉरपोरेट दुनिया में व्यापक रूप से किया जाता है। साथ ही उन्होंने छात्रों को करियर अवसरों, फ्रीलांसिंग विकल्पों और व्यवसाय के विकास में डिजिटल प्लेटफार्मों की भूमिका पर प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने डिजिटल मार्केटिंग को वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण करियर पथ बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक उद्योग अनुभव भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का समापन डॉ. मनप्रीत कौर, विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने संसाधन व्यक्ति के योगदान की सराहना करते हुए छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग के विशाल संभावनाओं का निरंतर अन्वेषण करने के लिए प्रेरित किया। अंततः विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कहा कि यह सत्र उनके लिए आधुनिक मार्केटिंग रुझानों को समझने में अत्यंत उपयोगी रहा।



