Reporter Vishnu Dayal
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के हरियाणा प्रान्त सम्पर्क प्रमुख प्रदीप जी और अतिरिक्त जिला उपायुक्त सतवीर मान जी रहे। मारवाड़ी युवा संघ के प्रान्त अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी विमल खंडेलवाल और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदीप जी ने कहा यदि भविष्य में पृथ्वी को बचाना है और प्रदूषण मुक्त करना है तो हरियाली को अपने जीवन का आधार बनाना होगा। एक लगाना 10 पात्र पुत्रों को समाज को देने के बराबर होता है। पॉलीथिन के जाल से मुक्ति के लिए हमें स्वंय ही जगना होगा स्कूलों विद्यालयों में प्रार्थना के समय पॉलीथिन ना प्रयोग करने और पॉलीथिन से पैदा हुई हानियों पर चर्चा करनी चाहिए। कपड़े के थैले को अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाना चाहिए। जिला अतिरिक्त उपयुक्त ने कहा पौधा रोपण की मुहिम जिले की अनेक संस्थाओं के सहयोग से निरन्तर जारी है। निष्काम कर्म करने वाली संस्थाओं को प्रशासन की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाता है।पर्यावरण शाखा के प्रान्त संयोजक ने कहा संघ के पंच परिवर्तन में पर्यावरण मुख्य विषय है। हमारा लक्ष्य पर्यावरण को लेकर यज्ञ पौधारोपण गौ संरक्षण का विशेष रूप से रहेगा। हमारा नारा होगा हरियाणा हरियाली युक्त,प्रदूषण मुक्त बिमल जी ने कहा मारवाड़ी युवा मंच शहर में पेड़ लगाने का काम कर रहा है अब हमारा ध्यान आम जन को कपड़े के थैले बांटकर पॉलीथिन के दुष्प्रयोग को रोकने भी होगा।




