विष्णु दयाल : संवाददाता
प्रबंधन अध्ययन विभाग, सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फ़रीदाबाद द्वारा BBA प्रथम वर्ष के सभी स्ट्रीम्स के छात्रों के लिए बिज़नेस क्विज़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्मार्थ क्लब के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 10 नवम्बर 2025 को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में तीन रोचक राउंड शामिल थे, जिनका उद्देश्य छात्रों की व्यवसायिक जानकारी, विश्लेषणात्मक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का आकलन करना था। सभी सेक्शनों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई: FSB 1A से – प्रथम स्थान ममता त्रिपाठी, द्वितीय भावना शर्मा, तृतीय माधव शर्मा; FSB 1B से – प्रथम स्थान विक्की, द्वितीय आर्यन तिवारी, तृतीय पूजा; BBA जनरल से – प्रथम स्थान प्रिंस, द्वितीय प्राची, तृतीय कुनाल; तथा BBA डिजिटल मार्केटिंग से – प्रथम स्थान प्रांशु, द्वितीय आदित्य प्रधान, तृतीय अर्णव।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर, प्रबंधन अध्ययन विभाग; कन्वीनर डॉ. स्नेहा शर्मा; तथा को-कन्वीनर श्री परमजीत सिंह, स्मर्थ टेक्निकल क्लब सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों की विश्लेषणात्मक एवं निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ बनाती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने स्मर्थ क्लब टीम के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहाँ विजेताओं को सम्मानित किया गया और संकाय सदस्यों एवं छात्र स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की गई।



