Wednesday, February 4, 2026

3 महीने से नहीं मिल रहा है पीने का पानी, गंदे पानी का सैंपल लेकर नगर निगम पहुंचे

Reporter Vishnu Dayal
फरीदाबाद 7 मई : फरीदाबाद वार्ड नंबर 6 की पर्वतीय कॉलोनी में फौजी गली के लोगों को पिछले तीन महीने से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि जवाहर कॉलोनी के जलघर से सप्लाई हो रहे पीने के पानी का प्रेशर बहुत कम होता है, जिसके कारण इस गली में पानी नहीं पहुंच रहा है।
गली के लोग लगातार इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को करते आ रहें हैं। लेकिन अधिकारी इस पर कोई सही प्रतिक्रिया नहीं दे रहें हैं।
आज फौजी गली के लोगों ने जवाहर कॉलोनी के जलघर में जा कर वहाँ के J.E.अमित जी से मुलाकात की। J. E साहब ने कहा कि फाइल नगर निगम भेज दी गई है, अब जब फाइल पास होकर आएगी तभी इस पानी की समस्या का समाधान निकलेगा।
ऐसे में गली के लोगों का कहना है कि जब पीने का पानी गली में नहीं पहुंच रहा है तो फिर यह गंदा पानी कैसे आ रहा है।
आज पानी के सैंपल को लेकर लोग नगर निगम जल घर पहुंचे और उन्होंने J. E साहब को घर में आ रहे गन्दे पानी का सेम्पल दिखाया और कहा अगर पानी का प्रेशर कम है तो यह गंदा पानी हमारे घरों में कैसे आ रहा है।
आपको बता दें कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता है पानी किस समस्या और भी तेज हो जाती है। लोगों को पानी न मिलने के कारण फौजी गली के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
इस बढ़ती हुई महंगाई के बीच लोग लगातार 3 महीने से पानी खरीद कर पी रहे हैं। पानी माफिया इस वक्त काफी सक्रिय हैं लेकिन जनता पानी के बिना बेहाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org