Reporter Vishnu Dayal
दिनांक 10सितंबर 2025 को खण्ड स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में लगभग 50से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। पर्यावरण प्रदूषण पर किस प्रकार से नियंत्रण किया जाए और पर्यावरण में सुधार लाकर इस पृथ्वी को अधिक से अधिक सुन्दर कैसे बनाया जाए अनेक प्रकार के प्रोजेक्ट विद्यालय के बच्चों ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। खण्ड स्तरीय पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन माननीय खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कार्यक्रम अधिकारी शालिनी जी की देख रेख में की गई। कार्यक्रम के अन्त में जिन विद्यालयों की टीम विजेता रही उनको महेन्द्र सिंह जी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया और अपने संबोधन में कहा सभी विद्यालय जिन्होंने इस विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता की है वे सभी अध्यापक मेंटर और विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। जो बच्चे अपने जीवन में नवाचार करते हैं निश्चय ही भविष्य में असाधारण कार्य करते हैं। अपनी मेधा शक्ति को सही दिशा में लगाकर खुद का कल्याण तो करते ही हैं साथ ही समाज और राष्ट्र का कल्याण भी करते हैं। इस अवसर पर डॉ बाँके बिहारी हरियाणा प्रान्त संयोजक पर्यावरण विभाग , शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने सभी मेंटर्स अध्यापक और प्रिंसिपल प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस पर्यावरण प्रदर्शनी को सफल बनाने का काम किया। उन्होंने बताया पर्यावरण को सुन्दर बनाना सरकार का ही काम नहीं बल्कि समाज की हर इकाई और हर व्यक्ति का कर्तव्य है। पर्यावरण को जनजागरण का हिस्सा बनाना चाहिए। इस कार्यक्रम को सुन्दर बनाने का काम एन सी सी अधिकारी योगेश राठी, राजकुमार ने किया।



