विष्णु दयाल : संवाददाता
सीही स्कूल में पटाखों रहित दिवाली मनाने के लिए संगोष्ठी आयोजित कर रैली निकाली
पटाखे वायु व ध्वनि प्रदूषण करते है:- प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव
गांव सीही के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संगोष्ठी आयोजित कर प्रदूषण मुक्त पटाखे रहित दिवाली मनाने के लिए छात्राओं को जनहित सेवा संस्था की टीम ने प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव की अध्यक्षता में जागरूक किया। इस अवसर पर अध्यापकों व छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रीन व क्लीन प्रदूषण मुक्त पटाखे रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव ने कहा कि इस मौसम में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पटाखों से वायु व ध्वनि प्रदूषण होता है। जिससे स्वास्थ्य को खतरा बढ़ता है। पटाखों की बजाय दीयों, फूलों, व प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाकर, घर पर बने पकवान व मिठाईयों का आनंद लेकर, पुरानी परंपरा व संस्कृति की रक्षा करते हुए खिल – बतासे -खिलौने बांटकर दिवाली मनाएं। इस अवसर पर छात्राओं ने कला अध्यापक जावेद शेख व नीलम यादव के सहयोग से पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता कर पटाखे व प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर संस्था के प्रधान संतसिहं हुड्डा ने कहा कि पटाखे जलाना बेफजूल खर्चा है। सीधा पैसे में आग लगाना है। इससे प्रदूषण फैलता है। शरीर के जलने व अंग भंग होने का भी खतरा रहता है। दीपावली दीयों का व प्यार – प्रेम का त्योहार है। परिवार के साथ मिलकर पौधारोपण कर उपहार में पौधा भेंटकर नई परंपरा की शुरुआत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे। संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत व मुख्य सचिव देविचरण वैष्णव ने कहा कि दिवाली हमें सिखाती है कि जब मन रोशन होता है, जीवन भी चमक उठता है। इस अवसर पर संगोष्ठी व प्रतियोगिता एवं रैली को सफल बनाने में संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत, मुख्य सचिव देविचरण वैष्णव, उपाध्यक्ष ओमदत्त शास्त्री, रोहित कुमार, नीलम यादव, निशा, संतोष, जावेद शेख, कमलेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई



