Wednesday, February 4, 2026

फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रियल एक्सपो के तीसरे दिन दर्शकों की रही अपार भीड़

विष्णु दयाल : संवाददाता

आज एक्सपो ग्राउंड में चल रही औद्योगिक एग्जीबिशन के तीसरे दिन का भव्य उद्घाटन हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) के स्टेट ऑफिसर श्री एस.के. कटारिया एवं श्री रमणदीप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेंटर, MSME के करकमलों से संपन्न हुआ।

- Advertisement -

 

उद्घाटन के उपरांत दोनों अधिकारियों ने पूरी एग्जीबिशन का निरीक्षण किया तथा एक-एक एग्जीबिटर से मुलाकात कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर IIAF टीम (IMT Industries Association Faridabad) की ओर से अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

 

इस दौरान IIAF के अध्यक्ष श्री प्रमोद राणा, जनरल सेक्रेटरी श्रीमती रश्मी सिंह, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी श्री अजय अबरोल, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री तेज़ चौधरी, ट्रेज़रार श्री देविंदर गोयल, चेयरमैन श्री डी.पी. यादव, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री एच.एस. सेखों, वाइस प्रेसिडेंट श्री वी.पी. गोयल, वाइस प्रेसिडेंट श्री नितिन ब्रेजा एवं चेयरमैन प्रोजेक्ट श्री वी.पी. दलाल सहित IIAF टीम के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

श्री रमणदीप सिंह ने सभी एग्जीबिटर्स को MDA नीति के अंतर्गत मिलने वाले रिफंड की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने पर एग्जीबिटर्स को तीन लाख रुपये तक का रिफंड प्राप्त हो सकता है, जिससे सभी उद्योगपति बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

 

  1. यह पहल उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org