Wednesday, February 4, 2026

नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब एवं मेट्रो हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में “सुरक्षित कल” मुहिम का भव्य शुभारंभ

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

फरीदाबाद।

नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और जनहित को समर्पित “सुरक्षित कल” मुहिम के अंतर्गत एक भव्य प्रोजेक्ट लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह मुहिम भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

 

कार्यक्रम के दौरान नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब ने जानकारी दी कि “सुरक्षित कल” मुहिम के तहत पूरे प्रदेश में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर जागरूकता, पेड़ों के संरक्षण एवं रख-रखाव, तथा बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मुहिम को आगामी एक वर्ष तक पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर सक्रिय रूप से प्रमोट किया जाएगा।

 

संस्था द्वारा यह भी बताया गया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश प्रशासन एवं फरीदाबाद जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके।

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम फरीदाबाद मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के साथ साथ बीजेपी नेता अमन गोयल फरीदाबाद सीएमओ जयंत आहूजा, ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र बबली, मारवाड़ी युवा मंच से विमल खंडेलवाल, डिप्टी सीएमओ मानसिंह, वासी प्रवासी संगठन से संतोष यादव, संसार क्रांति से पत्रकार धरमू, पुरुष आयोग से नरेश मेहंदीरता, जागृति मिशन से प्रवेश मलिक, आम आदमी पार्टी की तरफ से नरेश शर्मा और सत्येंद्र शर्मा, समाजसेवी अभिषेक गोस्वामी, हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के चेयरमैन सरदार रविंद्र सिंह राणा और अन्य सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रहे।

 

केडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल (नंगला रोड) के बच्चों द्वारा पर्यावरण को लेकर दी गई प्रस्तुतियां काबिले तारीफ थी।

 

इस अवसर पर मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की वाइस प्रेसिडेंट सना तारीख जी, ने कहा “सुरक्षित कल” मुहिम की सराहना करते हुए नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आश्वासन दिया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में इस प्रकार की मुहिम समय की आवश्यकता है और हमारा संस्थान मेट्रो हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों का समर्थन करता रहेगा।

 

इस भव्य कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं अधिकारीगण तथा नेशनल मीडिया डिजिटल प्रेस क्लब की ओर से पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने “सुरक्षित कल” मुहिम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि आज उठाया गया छोटा सा कदम ही आने वाले कल को सुरक्षित बना सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org