Wednesday, February 4, 2026

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर – 31, फरीदाबाद द्वारा दो दिवसीय बसंतोत्सव का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न.

विष्णु दयाल : संवाददाता

 

- Advertisement -

स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली संस्था अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर – 31, फरीदाबाद द्वारा आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव के शुभ अवसर पर मां सरस्वती पूजन, कीर्तन, बच्चों द्वारा झांकियां, काव्य गोष्ठी और ” *वीणापाणि रत्न सम्मान “* समारोह का आयोजन किया गया । पहले दिन के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपल और एस. डी.एम. बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज तथा दूसरे दिन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शंभू भद्र रहे । उन्होंने वेलफेयर के द्वारा आयोजित शिक्षा महोत्सव की प्रशंसा की और कहा कि यह बच्चे ही देश का स्वर्णिम भविष्य है, वेलफेयर इन्हें तराशने का कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। वेलफेयर की सचिव रीमा चौधरी द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।डा. संजय गुप्ता और ममता मित्तल ने उत्कृष्ट झांकी प्रदर्शन के लिए अश्वनी, तुलसी, प्रिया, अंजलि, काव्या, रानी, पलक, पायल, बेबी ,वंशिका, सोना को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। संस्था की ब्रांड एम्बेसडर सृष्टि गुलाटी को नृत्य के लिए वीणापाणि रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। रात में सेक्टर -31, फरीदाबाद की महिला कीर्तन मंडली द्वारा मां की महिमा का गुणगान हुआ। चांद रानी, आशा मित्तल , संगीता नारंग और मोना जी द्वारा गाए गए भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया । दूसरे दिन अरुणाभा उषा काव्य मंच द्वारा शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, बल्लभगढ़ से आए दर्जनों कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन वेलफेयर की संरक्षिका डॉक्टर प्रीता पंवार ने अपने जोशीले और चुटिले अंदाज में किया । कार्यक्रम के आयोजक डॉ संजय गुप्ता और मधु वशिष्ठ ने अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ सभी का स्वागत किया और अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत कविता द्वारा लोगों में जोश भर दिया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत कविता अद्लखा ने अपनी सुरीली आवाज में सरस्वती वंदना से की । गजलकार सरफराज अहमद फ़राज़ देहलवी ने अपनी शानदार गजल से कार्यक्रम का आगाज किया । शायर एहतराम सिद्दिकी जाहिल लखनवीं, विकास शुक्ला, विवेक ऐरन, सुधा मिश्रा तितिक्षा,आदित्य भट्टर, हर्ष राज, पोहप सिंह , डा. नितिन गुप्ता , शायर नेम चंद, विक्रांत आदि ने अपनी कविताओं के रंगों से लोगों को सराबोर किया । उपस्थित सभी कवियों को “वीणापाणि रत्न सम्मान ” से सम्मानित किया गया। गाजियाबाद अध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता और फरीदाबाद अध्यक्ष ममता मित्तल द्वारा बच्चों को कैश प्राइज दिया गया। संस्थापिका अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने सभी उपस्थित अतिथियों और कवियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा की गई काव्य पाठ की प्रशंसा की ।।उन्होंने कहा कि आज मां का दिन है और यह संस्था भी उनके मां-पापा के नाम पर है और सबसे खास बात की उनकी धर्म मां भी यहाँ उपस्थित हैं। उन्होंने कार्यक्रम को अपनी धर्म मां मधु वशिष्ठ जी को समर्पित करते हुए अपनी मां के ऊपर लिखी रचना को पढ़कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया । उन्होंने कहा कि सब के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन पूर्ण हो पता है । आप सब भी ” करके देखिए अच्छा लगता है।’ साथ ही अपने सहयोगियों डॉ.आर.के.श्रीवास्तव ,डॉ संजय गुप्ता, ममता मित्तल, रीमा चौधरी , मुकेश चौधरी , अंकित सचदेवा ,,राजश्री अनिरुद्ध बोदड़े,प्रियंका झा, मधु वशिष्ठ, उषा बनर्जी, फाल्गुनी बनर्जी,संयुक्ता श्रीवास्तव, प्रवीण गुलाटी , कमल मिश्रा,प्रज्ञा सिंह, विनीत सोलंकी आदि का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें विश्वास है कि अपनी टीम के साथ और सहयोग से वो ऐसे ही सामाजिक कार्य करती रहेंगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org