Wednesday, February 4, 2026

CUET UG 2025 की परीक्षा मे बच्चे पहुंचे लेट, एग्जामिनेशन सेंटर ने गेट किया बंद, अभिभावकों ने बुलाई पुलिस

विष्णु दयाल , संवाददाता फरीदाबाद
फरीदाबाद 2 जून 2025 : फरीदाबाद के अंदर 12वीँ की परीक्षा उत्तीर्ण किये हुए विद्यार्थी अब कॉलेज मे ऐडमिशन लेने के लिए तैयार है। ऐसे मे CUET UG 2025 की परीक्षा दें कर सभी बच्चे अपने रैंक के आधार पर अपने कॉलेज का चुनाव करेंगे। इसे कर्म मे आज बल्लभगढ़ के साहूपुरा मे सुनपेड रोड़ पर स्थित CONFIANCE ALLIANCE SERVICES के परीक्षा केंद्र मे CUET UG 2025 का 2nd एग्जाम हो रहा है। दिल्ली , गुरुग्राम , नोएडा , फरीदाबाद और हरियाणा के कई दूर – दराज क्षेत्रों से बच्चे परीक्षा देने इस केंद्र पर पहुचे।
परीक्षा केंद्र मे प्रवेश करने का समय सुबह 7:00 से लेकर 8:50 तक का था। ज्यादातर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे, परन्तु कुछ बच्चे परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण देर से पहुंचे। जिसके कारण उन बच्चों को बाहर गेट पर ही रोक दिया गया। परीक्षा केंद्र मे प्रवेश की अनुमति न मिलने के कारण कुछ बच्चे हताश व निराश हो कर रोने लग पड़े । इस पर अभिभावकों व परीक्षा केंद्र के स्टॉफ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई ।
कुछ अभिभावकों ने नाराज हो कर 112 नम्बर पर कॉल कर के पुलिस बुला लिया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने परीक्षा केंद्र के अधिकारियो से बात की तो उन्होंने बताया की परीक्षा शुरू हो चुकी है और जो नियम है हम उस नियम का ही अनुसरण कर रहे हैँ। उन्होंने बताया की रिपोर्टिंग टाइम मे हम जो छूट दें सकते थे वो हमने दिया, परन्तु अब काफ़ी देर हो चुकी हैँ और बच्चों का login time भी समाप्त हो चूका हैँ।

इसके पश्चात मौक़े पर आये पुलिस अधिकारी ने अभिभावकों को समझाते हुए कहा की आपको अपने बच्चों के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चाहिए।
परीक्षा शुरू होने के पश्चात हम भी आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। बेहतर होगा की आप हंगामा न करें और अगली बार के लिए तैयारी करें।

- Advertisement -

वहाँ पर मौजूद भीड़ को पुलिस ने परीक्षा केंद्र से दूर जाने का भी आग्रह किया ताकि परीक्षा सुचारु रूप से चल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org