दिनांक 21 जनवरी 2026 को पंडित एल.आर. कॉलेज में IIAF (IMT Industries Association Faridabad) एवं पंडित एल.आर. कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त सहयोग से एक विशाल जॉब मेले का सफल आयोजन किया गया। इस जॉब मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था, जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर IIAF के प्रधान प्रमोद राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ IIAF टीम के रूप में तेज चौधरी (जॉइंट सेक्रेटरी), देवेंद्र गोयल (ट्रेजरर), डी.पी. यादव (चेयरमैन) एवं वी.पी. गोयल (वाइस प्रेसिडेंट) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और जॉब मेले को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
जॉब मेले के आयोजकों में डॉ. एल.आर. भारद्वाज (चेयरमैन), प्रोफेसर आर.पी. आर्या (डायरेक्टर) सहित कॉलेज के अन्य प्रोफेसरों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
मेले में करीब 1500 उम्मीदवारों ने शिरकत की, वहीं लगभग 60 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी करते हुए विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया।
इसी मौके पर IIAF के प्रधान प्रमोद राणा ने घोषणा की कि IIAF द्वारा “IIAF Jobs Portal” की शुरुआत की गई है, जिसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग 31 जनवरी को की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को पूरी तरह निःशुल्क, बिना किसी चार्ज के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि कंपनियों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के योग्य एवं प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल भविष्य में अपने आप में बहुत ही प्रभावी और दूरदर्शी साबित होगी।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के रोजगारपरक आयोजन युवाओं को उद्योगों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।



