Reporter : Sanjay Toppo
“No Drugs” संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से जिले के +2 एवं उच्च विद्यालयों में आज नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत इन गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों एवं समाज को यह संदेश देना था कि—
“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”।
आयोजित गतिविधियाँ अंतर्गत जहां पेंटिंग प्रतियोगिता के द्वारा छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्परिणाम एवं नशामुक्त समाज की तस्वीर प्रस्तुत की वहीं स्लोगन लेखन द्वारा आकर्षक नारों के माध्यम से “No Drugs” का संदेश दिया।
बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई तथा जन-जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सफल जीवन की ओर अग्रसर करते हुए युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों की ओर मोड़ना है ।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों को जीवन में नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशा नहीं करेंगे और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करेंगे।
Gumla Jharkhand



