Wednesday, February 4, 2026

SDIET के छात्रों ने YMCA फरीदाबाद में आयोजित विश्वविद्यालय-स्तरीय YRC ओरिएंटेशन कार्यशाला में हिस्सा लिया –

विष्णु दयाल  : संवाददाता

 

- Advertisement -

सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA, फरीदाबाद द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय-स्तरीय यूथ रेड क्रॉस (YRC) ओरिएंटेशन कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यूथ रेड क्रॉस के मूल सिद्धांत—स्वास्थ्य, सेवा एवं मैत्री—का प्रसार करते हुए विद्यार्थियों में मानवता, सामाजिक सहयोग तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में YRC की गतिविधियों को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) से जोड़ते हुए युवाओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया।

 

SDIET की ओर से विकास कुमार (BBA, तृतीय सेमेस्टर), हर्षिता मंन्चंदा (BCA, तृतीय सेमेस्टर) तथा तनिशा (BCA, तृतीय सेमेस्टर) ने भाग लिया। यह सहभागिता श्री राकेश कुमार, फैकल्टी प्रतिनिधि एवं YRC कोऑर्डिनेटर, के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को स्वयंसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, आपदा राहत एवं युवाओं द्वारा संचालित सामुदायिक पहलों के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनमें सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को सुदृढ़ करने में सहायता मिली।

 

SDIET के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि YRC जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सेवा भावना, चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व कौशल का विकास करती हैं और उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने हेतु प्रेरित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org