Breaking News
यूनियन बैंक की शाखा किराए के मकान में संचालित है। शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने मकान में लगे खिड़की को तोड़ दिया और बैंक में घुस गए।

*आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश /संवाददाता -शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के देवापार बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा के मकान में लगी खिड़की को शनिवार की रात्रि में तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाकर रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। पहले चोरों ने बैंक के अंदर लगे सभी सीसी कैमरा को तोड़ा।

कैश काउंटर को तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने बैंक के लाकर रूम के ताले को तोड़ने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं टूट पाया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पहुंचे शाखा प्रबंधक रामप्रीत ने जीयनपुर पुलिस को जानकारी कराई।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम जांच में जुटी हुई है।जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद गांव से सटे देवापार बाजार में यूनियन बैंक की शाखा किराए के मकान में संचालित है। शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने मकान में लगे खिड़की को तोड़ दिया और बैंक में घुस गए।

बैंक के सभी काउंटरों पर चोरों ने नकदी खोजने का प्रयास किया लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
सीसी कैमरा को तोड़कर चोरों ने लाकर रूम का ताला रेती से काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। शाखा प्रबंधक रामप्रीत ने बताया की जानकारी होने पर और पुलिस को इसकी लिखित सूचना दिया।

हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। चोरों ने सीसी कैमरा और कुछ और सामानों की तोड़फोड़ की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसी कैमरे की मदद से घटना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *