Breaking News
UP आज़मगढ़ जिले के चक्करपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुपर Facility अस्पताल मैं चल रहा हूँ बाइक चोर का आतंक

आज़मगढ़/उतार प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के चक्करपानपुर PG अस्पताल में बाइक चोर बहुत ही आसानी से अस्पताल के बाहर रखे बाइक को चोरी कर रहे हैं मरिज के साथ आये हुए उनके परिवार वाले का बाइक का चोरी होने पर खोफनाक मंजर सामने आया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गार्ड ने बताया कि यहां पर बाहर राखी हुई बाइक की चोरी हो रही है इस तरह से पीजी हॉस्पिटल के गार्ड सभी मरिजो के साथ आये हुए उनके परिवार वाले को सावधान कर रहे हैं

अपनी बाइक की देख रेख और अपने समानों की देख रेख स्वयं करें पीजी अस्पताल के गार्ड का कहना है कि ना ही किसी को अपना फोन दीजिए चाहे वो सभी को कितनी भी आपातकालीन बात करने के लिए बोले गल्ती से भी अपना फोन ना दे मैरिजो के परिवार वालों का कहना है कि हम 1 साथ में अपनी बाइक कैसे या मैरिजो को देख सकते हैं आप यहां अस्पताल के गार्ड हैं तभी ना हम सभी बेफिकर होकर अपने मरीजो को देख सकते हैं, मरीजो के परिवार वालों की ये कहना है कि यहां पीजी हॉस्पिटल में कड़ी से कड़ी हॉस्पिटल के बाहर वाहनो की सुरक्षा की जाए ताकी हम सभी अपने-अपने मरीज़ों की तरह डॉक्टर को दिखा सकें|

UP आज़मगढ़ में अभिषेक सिंह को घर से उठाया गया और बाद में मुठभेड़ का रूप देकर गोली मारी गई

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता शुभम् कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के फर्जी हाफ इनकाउंटर की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी दोषी पुलिस कर्मियों को हर हाल में जेल जाना पड़ेगा। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री उप गृह सचिव और गृह मंत्रालय से मिलकर मैं इस पूरे मामले को उजागर करूंगा। सोमवार को सगड़ी तहसील की ग्राम सभा चकलालचंद्र पहुंचे शिक्षक नेता एवं एमएलसी देवेंद्र सिंह ने यह बातें भाजपा के बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के फर्जी हाफ एनकाउंटर की जानकारी लेने के बाद कही।

सोमवार को शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह और महाराणा प्रताप सेवा के विजेंद्र सिंह ने हाफ एनकाउंटर में घायल अभिषेक सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस के आला कमान की संलिप्तता जाहिर होती है।आजमगढ़ की पुलिस ने अपराध किया है जिसकी सजा हर हाल में मिलेगी। किसी भी व्यक्ति को इस तरह से घर से उठाकर हाफ एनकाउंटर करना किसी तरह से न्याय संगत नहीं है।

इस मामले को मैं सदन में उठाऊंगा और न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मौके पर ही एमएलसी ने उपगृह सचिव संजय प्रसाद,पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सहित कई अन्य अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली और अब तक क्या कार्रवाई हुई इस संदर्भ में भी जानकारी मांगी है। महाराणा प्रताप सिंह के विजेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी अभिषेक सिंह को लगभग 28 मार्च को एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, जिसके दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली चली।

हालांकि,परिजनों का आरोप इससे बिल्कुल उलट है। उनका कहना है कि अभिषेक सिंह को घर से उठाया गया और बाद में मुठभेड़ का रूप देकर गोली मारी गई।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश सिंह, राजबहादुर सिंह,रामू सिंह,राजेश सिंह,मदन मोहन, अनिल कुमार,बृजेश सिंह,चंद्रशेखर सिंह,प्रेम सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

UP आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा कराया खाली नगर पंचायत को किया सुपुर्द

आज़मतगढ़/उत्तरप्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा कराया खाली नगर पंचायत को किया सुपुर्द। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद,राजस्व टीम के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत में पहुंचे अजमतगढ़ निवासी बजरंगी पुत्र मोती के प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया जिसमें गाटा संख्या 1162 नाली और गाटा संख्या 1163 चक मार्ग और गाटा संख्या 1164 नवीन परती की पैमाइश कर सीमांकन किया गया।

इस दौरान नवीन परती पर अजमतगढ़ निवासी अफजल पुत्र अब्दुल रहमान का अवैध कब्जा रहा। जिसको खाली कराया गया। वहीं नाली और चकमार्क पूर्व से खाली रहा तीनों भूमि को अजमतगढ़ नगर पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया।इस दौरान राजस्व टीम में अनिल राय,समौधी राम,रोहित कुमार,सिद्धार्थ राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तमिलनाडु पिनकोड – 620026 तिरुचिरापल्ली में चल रही है पुलिस वाले की दादागिरी

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

दक्षिण भारत के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रही पुलिस की दादागिरी रेलवे स्टेशन के बाहर हिंदी वाले को पूछ करके पुलिस वाले फोटो खिंचते हैं और इस्तेमाल पर रुतबा दिखाते हैं और पैसा भी लेते हैं इसके दौरन पैसा ना देने पर हिंदी वाले आदमी को ज्यादा परेशान करते हैं, दिनांक 6 अप्रैल 2026 को रात 1:15am बजे पुलिस वाले ने सारे हिंदी वालो का आने जाने में परेशान किया है हालाकी आज 1 पुलिस वाले ने मेरा खुद मैं 1 पुलिस वाला मेरे पास आकर मेरा फोटो लिया या जब रेलवे स्टेशन के अंदर से 4 हिंदी वाले बाहर की तरफ आ रहे थे तो उन सभी का पुलिस वाला फोटो लेने लगा हम PUBLIC MEDIA NEWS REPOTER वही पर पुलिस वाले का वीडियो बनाने लगे तो वो पुलिस वाला बोला कि मेरे अनुमति के बिना मेरा वीडियो क्यों बन रहे हो फिर बोला कि तुम कौन हो कि मेरा वीडियो बना रहे हो, फ़िर हम बोले की न्यूज़ रिपोर्ट जब आप मेरा परमिशन नहीं लेंगे, मेरा फोटो लेंगे तो हमने तो कुछ नहीं बोला उसके बाद हमको जहां पर पुरी पुलिस वाले की गाड़ी थी हमको वाला पर ले गया फिर उसके बाद मेरा फोन ले कर वीडियो डिलीट किया
इस तरह से चल रहा है, पुलिस वाले ने मेरे आईडी कार्ड का भी फोटो लिया तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन पर हिंदी वाले के साथ कर रहे हैं पुलिस वाले अत्याचार इसे देखते हुए लग रहा है कि कैसे – कैसे परिशानियों के साथ अपने परिवार का पाल रहे है,
*तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन पर हर एक हिंदी वाले का फोटो लेते हैं या उन सभी को बतमिजी के साथ बोल रहे हैं,
आख़िर कब ये सुधरेंगे तमिलनाडु के पुलिस वाले |

UP आज़मगढ़ रविवार को शाम लगभग 5:00 बजे पत्नी रीना देवी 24 वर्ष ने किराए के मकान में करकट के घर में रस्सी के सहारे किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में कौशल किशोर कुशवाहा तीन साल से रहकर फुलकी छोला आदि बेचने का कार्य कर रहे थे। कौशल किशोर कुशवाहा ग्राम बुरहना थाना ननदे गांव जनपद जालौन निवासी अपनी पत्नी पिता बहन मां के साथ लगभग तीन साल से किराये के मकान में रह रहे थें।

रविवार को शाम लगभग 5:00 बजे पत्नी रीना देवी 24 वर्ष ने किराए के मकान में करकट के घर में रस्सी के सहारे किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां बताया जा रहा है कि रीना की शादी 2 जून 2025 को हुई थी और वह गर्भवती थी। उसका भाई भी एक माह से आकर यहीं रह रहा था।

उसने बताया कि किसी प्रकार का कोई विवाद झगड़ा आज नहीं था। पर न जाने क्यों मेरी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। भाई का नाम संदीप कुमार कुशवाहा पुत्र छोटे कुशवाहा ग्राम मिजौना थाना माधवगढ़ जनपद जालौन है।

UP आजमगढ़ नए सत्र में परिषदीय स्कूलों को खोले जाने को लेकर प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाई

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ नए सत्र में परिषदीय स्कूलों को खोले जाने को लेकर प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय बुधवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया

इस अवसर पर स्कूलों के। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने कहा कि इस बार भी इस विद्यालय को लगातार दूसरी बार शासन ने निपुण विद्यालय घोषित किया है इससे यह साबित होता है कि शासन की मंशा पर जबसे इस विद्यालय को इंग्लिश मॉडल वर्ष 2018 से घोषित किया है।

तबसे यह विद्यालय प्रत्येक मानकों पर आज भी खरा उतर रहा है। यही कारण है कि आज यह विद्यालय लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारीलालगंज डॉ विमल तिवारी ने कहा कि बीच में विद्यालय वैश्विक बीमारी के चलते जो भी ब्यवधान बच्चो की पढ़ाई पर आया था उसे इस विद्यालय ने शीघ्र ही पूरा कर लिया।

आज भी प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए हम सभी शिक्षक परिवार के लोग कृतसंकल्पित है जिसमे अभिवावकों का भी सहयोग अपेक्षित है इस क्रम को हर हाल में हमे आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने अभिवावकों से विद्यालय की आगामी रूप रेखा की चर्चा की और विद्यालयों के अध्यापकों से हर हाल में इसे पूरा करने का संकल्प याद दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक आशीष श्रीवास्तव ने अभिवावकों खासतौर पर उपस्थित महिलाओं से कहा कि महिलाएं यदि ठान ले तो वह अपने नॉनिहालो को पढ़ाई के माध्यम से फिर से देश को विश्व गुरु बना सकती है।

इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोंगो में विद्यालय प्रबंध समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सदिका बानो,अध्यापक उदय प्रताप दुबे,छुन्ना पाल,रेखा पांडेय,रीमा यादव, पंकज गुप्ता,राम अवतार,पूनम सिंह,प्रभाकर राय,मनोज गुप्ता,ओमप्रकाश सिंह,बच्चा चौरसिया,नागेन्द्र यादव,

सुनील कुमार,गुलिस्ता,मीना,रेशमा,सोफिया,नासरीन, रिंकी,उषा,बदरुन्निसा,गीता,सुमन मौर्य आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया बाद में अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

UP आज़मगढ़ जिले के अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आर्केस्ट्रा पर तमंचा के साथ वायरल हुई वीडियो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर हरैया गांव में कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा पर बार बाला के साथ युवक के द्वारा अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर उपनिरीक्षक हरीश शुक्ला ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वायरल वीडियो में युवक मनिकाडीह के पास बहरीपुर पुलिया पर बैठा हुआ है

तत्परता दिखाते हुए जीयनपुर पुलिस बल के साथ सोमवार की रात्रि 12:45 पर बहरीपुर पुलिया से रिशु पुत्र चंद्रभान निवासी हरैया उम्र 18 वर्ष को पकड़ा जिसके पास से तमंचा बरामद की वहीं धारा 9/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

UP आज़मगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान असलहा लहराने का वीडियो सामने आया है। प्रभारी जीयनपुर को जांच के निर्देश दिए गए

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता – शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी आर्केस्ट्रा में बार-बाला के साथ डांस करते एक युवक द्वारा अवैध असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर बार-बाला डांस कर रही है, तभी एक युवक हाथ में असलहा लेकर मंच पर पहुंचता है और उसमें नोट लगाकर लहराते हुए डांस करता है तथा पैसे देता नजर आता है। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्राम पंचायत हरैया का है,

जहां करीब 10 दिन पूर्व एक बर्थडे समारोह के दौरान भोजपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया हालांकि वीडियो कब और किस कार्यक्रम का है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। खुलेआम असलहा लहराने की इस घटना ने कानून- व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आजमगढ़ चिराग जैन ने बताया कि थाना जीयनपुर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान असलहा लहराने का वीडियो सामने आया है। प्रभारी जीयनपुर को जांच के निर्देश दिए गए हैं,जो संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।वही जीयनपुर पुलिस दो लोगों को उठाकर कर रही पूछताछ।

अजमतगढ़ के अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी और मंत्री रंजीत शर्मा ने भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी अनिवार्यता से मुक्त करने का ज्ञापन सौंपा।

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश /संवाददाता – शुभम् कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी और मंत्री रंजीत शर्मा ने भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी अनिवार्यता से मुक्त करने का ज्ञापन सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में संगठन के लोगों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता वर्तमान में शिक्षकों के हितों के विपरीत प्रभाव डाल रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त अधिकांश शिक्षक अपनी नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता एवं मानकों को पूर्ण करते हुए सेवा में आए थे। ऐसे शिक्षकों पर वर्तमान में स्थिति की अनिवार्यता थोपना अनुचित ही नहीं बल्कि उनके पूर्व अर्जित अधिकारियों एवं अनुभवों की अनदेखी भी है।

यह व्यवस्था उनके हितों के विरुद्ध है तथा इससे शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था में अनावश्यक और अस्थिरता उत्पन्न हो रही है।इन शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से पूर्ण मुक्त किया जाना चाहिए। वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की सेवा अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। शिक्षकों के अनुभव एवं पूर्ण निर्धारित योग्यता के को मान्यता देते हुए न्याय संगत एवं स्थाई नीति बनाई जानी चाहिए।

UP आजमगढ़ सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी गुमशुदा अर्ध विक्षिप्त वृद्ध का गेहूं के खेत में मिला शव

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी गुमशुदा अर्ध विक्षिप्त वृद्ध का गेहूं के खेत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस 5 दिन पूर्व रात्रि में मुख्य मार्ग किनारे स्थित खेत की चाहर दीवाली निर्माण के दौरान हुए फरार जीयनपुर कोतवाली में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा।

         (जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम)

रविवार को दोपहर में लगभग 3:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के सामने अलीपुर सिवान के गेहूं के खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस और पास के स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिनकी पहचान इम्तियाज अहमद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी धौरहरा उम्र 73 वर्ष के रूप में की जीयनपुर पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर 25,03, 2026 को गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज किया था।

 (मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस व ग्रामीण)

शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। विदित हो धौरहरा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित खेत में चार दीवाली का निर्माण किया जा रहा था। जहां से इम्तियाज अहमद बुधवार की रात्रि में रखवाली के लिए सोए हुए थे।

  (मृतक इम्तियाज अहमद की फाइल फोटो)

लगभग 11:00 बजे रात को उठकर तहसील की तरफ चल दिये परिजनों ने गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कराकर आसपास और इधर-उधर काफी खोजबीन की वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार घर से फरार हो चुके थे जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी इलाज चल रहा था।

मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पास दो पुत्र और तीन पुत्री हैं।पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा वहीं जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।वही जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत का असली कारण क्या है।