Breaking News
सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई आगामी तेव्हारो को लेकर

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर सिद्धार्थ नगर में लोटन थाना क्षेत्र
स्थित चौकी प्रभारी हरिबंशपुर रमेश कुमार यादव ने सीमा पर तैनात एस एस बी के साथ गस्त किया आगामी तेव्हार को देखते हुए पैदल पुरे सीमा पर पहुंच कर गस्त बढाई गई है ताकि किसी भी तरह से कोई अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके आगामी तेव्हार को देखते हुए पैदल पुरे क्षेत्र में भ्रमण किया गया इसमें एस एस बी जवानों को लेकर चौकी प्रभारी हरिबंशपुर रमेश कुमार यादव अपने हमराही पुलिस द्वारा गस्त किया गया है प्रत्येक व्यक्ति को चेक किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान बिना दिखाये नहीं जा सकता है

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर Women’s Power NGO ने आयोजित की “सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता

फरीदाबाद, 2 अक्टूबर 2026:
गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर Women’s Power NGO द्वारा बच्चों के लिए “सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सेक्टर-23 एवं संजय कॉलोनी के बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत अत्री जी एवं रेलवे पुलिस DCP श्री राजेश चेची जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर Women’s Power NGO की Founder & President चांदनी आजाद अली, Vice President डोली कपूर तथा टीम सदस्य रिदम, निशा, नाहिद, अली जैन एवं नगमा उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Women’s Power NGO का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा उनमें देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो।

किराड़ी-बवाना समेत पांच इलाकों में 214 करोड़ के 53 विकास कार्यों का शिलान्या

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये की लागत से 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का रास्ता साफ होगा। खासतौर पर किराड़ी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का कोई भी क्षेत्र विकास से पीछे नहीं रहना चाहिए, यही सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को साकार करते हुए सरकार हर गली और हर कॉलोनी तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्राज सिंह, विधायक राज करण, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के जरिए स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है

क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की 6 वीं वर्षगांठ मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई, केक काटकर लिया जनसेवा का संकल्प

नई दिल्ली– क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की 6 वीं वर्षगांठ दिल्ली मुख्यालय में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी.यादव जी, पदाधिकारी, टीम सदस्य एवं देशभर से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की छह वर्षों की उपलब्धियों, जनसेवा के कार्यों तथा समाज में अपराध, भ्रष्टाचार, नशा एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की गई। वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर ओर मिठाई खिला कर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही टीम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं टीम सदस्यों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी. यादव जी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 6 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन ने छह वर्षों की यात्रा में सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीम को और मजबूत बनाकर जनसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। सभी सदस्यों ने मिलकर क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की एकता, अनुशासन, देशभक्ति और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वर्षगांठ समारोह का समापन सम्मान, उत्साह, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

दिल्ली से कमल गुरनानी की रिपोर्ट

दो साइकिल खाद सहित गिरफ्तार तस्कर फरार

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर

प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष लोटन मय
टीम द्वारा आज दिनांक 25/08/2026 को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस टीम के द्वारा 03 बोरी यूरिया खाद व 02 अदद साइकिल वहद गांव चिउरहिया से नेपाल राष्ट्र को जाने वाली पकडण्डी से इण्डो नेपाल बॉर्डर पर पर चेकिंग के दौरान बरामद किया गया तथा पुलिस को देखकर तस्कर साइकिल सहित खाद फेंक कर नेपाल भागने में सफल रहे बरामद शुदा सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.उ0नि0 रमेश कुमार यादव चौकी प्रभारी हरिवंशपुर थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.मु0आ0 कन्हैया यादव चौकी हरिवंशपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.का0 बलराम यादव चौकी हरिवंशपुर जनपद सिद्धार्थनगर।

शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग जगत के बीच सेतु: एसडीआईईटी के बीसीए विद्यार्थियों का नेटवर्क बुल्स, गुरुग्राम का औद्योगिक दौरा

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), फरीदाबाद द्वारा 21 अगस्त 2026 को बीसीए 5वें सेमेस्टर (जनरल) के विद्यार्थियों के लिए नेटवर्क बुल्स, गुरुग्राम का एक ज्ञानवर्धक औद्योगिक दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे का उद्देश्य
विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट एवं तकनीकी कार्य वातावरण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ना था।

औद्योगिक दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने श्री समर्थ द्वारा आयोजित एक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक सत्र में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, तकनीकी कौशल, व्यावसायिक दक्षताओं तथा निरंतर सीखने के महत्व पर अपने अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान को साझा किया।

विद्यार्थियों को नेटवर्क बुल्स की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं तकनीकी सुविधाओं का भी अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने नेटवर्किंग तकनीकों, नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के संबंध में प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को कक्षा में सीखे गए सैद्धांतिक विषयों को वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणाली से समझने में सहायता की।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र त्यागी जी ने कहा कि ऐसे औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उन्हें उद्योग की कार्यप्रणाली, नवीनतम तकनीकों एवं भविष्य में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, ये अनुभव विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस दौरे ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल एवं सफल व्यावसायिक भविष्य के लिए प्रेरित किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, ₹68.53 लाख की अघोषित नकदी बरामद।

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सतर्कता से ₹68,53,500 की नकदी बरामद की गई। Random X-BIS, ASG Delhi पर तैनात CISF कर्मियों ने Behavioral Observation और CCTV Analysis के आधार पर दो यात्रियों को संदिग्ध पाया।

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों यात्री Guwahati होते हुए Agartala जाने वाले थे। यात्रियों के सामान की Detailed Screening की गई, जिसमें दोनों के Baggage से कुल ₹68.53 लाख नकद बरामद हुए।

CISF ने दोनों यात्रियों को बरामद नकदी, सामान और संबंधित यात्रा दस्तावेजों समेत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए Income Tax अधिकारियों को सौंप दिया है।

अब Income Tax Department की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का स्रोत क्या था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

इस कार्रवाई में CISF की Alertness, Behavioural Observation और CCTV Analysis अहम साबित हुई। एयरपोर्ट पर CISF की सतर्क निगरानी के चलते बड़ी मात्रा में नकदी की इस खेप का पता लगाया गया।

अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आजादी का महापर्व मनाया गया ।

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आजादी के गर्व का महापर्व मनाया गया ।
सर्वप्रथम मुख्यअतिथि रीमा चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों ने भूरी – भूरी प्रशंसा की और बच्चों ने ढेर सारी तालियां बटोरी। उसके बाद वेलफेयर की हरियाणा प्रदेश सेक्रेटरी ममता मित्तल द्वारा बच्चों को समोसे, मिठाई और पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर वेलफेयर की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए उन्हें देश सेवा की लिए प्रेरित किया । वेलफेयर के सेक्रेटरी आर. के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शानदार आगाज किया और सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सीनियर विंग के छात्र अंकित , अश्वनी और निशिका को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पायल, पलक, रानी, बेबी, सोना, अर्चना, दीप्ति, दुर्गा, मोना, दिव्या आदि उपस्थित रहे।

बल्लभगढ़ में ‘जनता परिवार’ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आर्थिक आजादी का लिया संकल्प

बल्लभगढ़, फरीदाबाद। जनता परिवार सामाजिक संस्था की ओर से 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस ‘आर्थिक आजादी दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। संस्था के संस्थापक सदस्य नरेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता परिवार का लक्ष्य आने वाले 10 वर्षों में भारत को विश्वगुरु, ‘सोने की चिड़िया’ और विश्व की महाशक्ति बनाने में योगदान देना है। उन्होंने बताया कि संस्था अपने अभियान में पब्लिक, पुलिस, पॉलिटिशियन, प्रशासन और प्रेस यानी पांच ‘पी’ को साथ जोड़कर काम करेगी। साथ ही मानवता और मदद की ऐसी श्रृंखला बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंदों और मदद करने वालों को एक मंच पर जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में भारत को विश्वगुरु बनाने, आर्थिक आजादी और कर्ज मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। संस्था ने देशभर के लोगों को जोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8588834557 भी जारी किया। संस्थापक सदस्य कैप्टन परशुराम सौरोत ने कहा कि जनता परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा इंसानियत का परिवार बनाने और भारत को विश्व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। इस दौरान ‘मिशन हो गया है शुरू, भारत बनेगा विश्वगुरु’ नारे की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विनोद गौर, सावित्री तंवर, सुमन भारद्वाज, सतीश शर्मा, राजेंद्र मलिक, मोहनलाल तिकिया, उदय साहू, अमृत कौर, राजेंद्र कुमावत और भगत सिंह सहित कई संस्थापक सदस्य मौजूद रहे। वकील दुर्गेश भारती, हरियाणा पुलिस की सुमन और समाजसेविका जगजीत कौर सहित अन्य सामाजिक वक्ताओं ने भी विचार रखे और संस्था को सहयोग देने की बात कही।

सतयुग परिवार–स्नेह मिलन में गूंजा आत्मिक जागृति का संदेश, आत्मज्ञान को बताया सार्थक जीवन का आधार

सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में 15 अगस्त को “सतयुग परिवार–स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) एवं सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च (SDIER) के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों के परिवारजनों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सह परिवार स्नेह एवं आत्मिक जागृति के भाव के साथ आत्मिक ज्ञान, आत्मबोध एवं सार्थक जीवन की दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक एवं मुख्य अतिथि श्री सजन जी, सतयुग दर्शन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा गांधी जी, सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की चेयरपर्सन श्रीमती अनुपमा तलवार जी तथा SDIET के चेयरमैन डॉ. वीरेश दत्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री सजन जी ने अपने आशीर्वचन में मानव जीवन में आत्मिक ज्ञान एवं आत्मबोध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भौतिक ज्ञान एवं उपलब्धियों से आगे बढ़कर जीवन के यथार्थ मकसद को समझने और सार्थक जीवन की दिशा में अग्रसर होने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि आत्म ज्ञान ही आत्म बोध का आधार है, जो मनुष्य को जगत की चकाचौंध से हटाकर पुनः आत्मस्थिति अर्थात अपने यथार्थ स्वरूप के संग जोड़ने में सक्षम बनाता है। आत्मज्ञान से मन, मस्तिष्क एवं घर-परिवार में स्थाई शांति, एकता एवं समरूपता को साधे रखने तथा जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में अपनी मानसिक स्थिति को आत्म नियंत्रण द्वारा समरसता में रखने की क्षमता विकसित होती है। इसी आत्मिक जागृति के माध्यम से सत्य-धर्म अनुकूल भाव-स्वभाव, सजन भाव एवं समभाव-समदृष्टि को अपनाते हुए निष्कामता पूर्वक जीवन जीने और जीवन को सार्थक बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत के साथ हुआ, जिसके पश्चात सतयुग दर्शन ट्रस्ट का परिचय एवं वीडियो प्रस्तुति, संबोधन तथा संवादात्मक ऐप-आधारित गतिविधि आयोजित की गई। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री नितिन मिनोचा जी ने समाज के भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए ट्रस्ट द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं प्रयासों से उपस्थित जनों को परिचित कराया। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य श्री दीपेंद्र कांत जी के मार्गदर्शन एवं सौजन्य से SDIET के विद्यार्थियों द्वारा आत्मज्ञान के महत्व पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम के मुख्य संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। SDIER की प्राचार्या डॉ. जुगनू खट्टर भाटिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन SDIET के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी द्वारा प्रस्तुत आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान दस वर्षों से अधिक समय से संस्थान से जुड़े फैकल्टी सदस्यों—श्रीमती विनीता चौधरी, श्रीमती स्नेहा शर्मा, श्री रवि बख्शी एवं श्री परमजीत सिंह ने भी संस्थान के साथ अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि वे अपने घर परिवार से सतयुग दर्शन परिवार में आए और संस्थान से जुड़ने के बाद उन्हें यहां भी वही अपनत्व एवं पारिवारिक भाव अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि संस्थान की मूल्यपरक विचारधारा एवं संस्कारों ने उनके व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक सहयोग दिया है तथा जीवन में विभिन्न परिस्थितियों एवं समस्याओं के दौरान उन्हें संस्थान की ओर से निरंतर सहयोग एवं संबल प्राप्त हुआ। उनके लिए संस्थान केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार से भी अग्रणी है, जहां उन्हें आत्मीयता, सहयोग और अपनत्व का अनुभव होता है।
कार्यक्रम में सहभागी परिवारों ने आयोजन के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने जीवन में आत्मज्ञान की आवश्यकता का अनुभव हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विशेष रूप से आत्मज्ञान एवं सार्थक जीवन के संदेश को सहज, सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किए जाने की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के पश्चात सह परिवार भोजन एवं ध्यान कक्ष भ्रमण किया गया। उपस्थित जनों को सतयुग दर्शन वसुंधरा स्थित विश्व के पहले समभाव-समदृष्टि के निःशुल्क स्कूल ‘ध्यान कक्ष’ की गतिविधियों से परिचित कराया गया। ध्यान कक्ष में आत्मिक ज्ञान, आत्मबोध तथा समभाव-समदृष्टि अनुकूल जीवन की दिशा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़ा जाता है। इन गतिविधियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जुड़कर आत्मिक ज्ञान प्राप्त करने तथा यथार्थता पूर्ण मंगलकारी एवं सार्थक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सबकी जानकारी हेतु इस समभाव समदृष्टि के निःशुल्क स्कूल से जुड़ने हेतु , 9899891624, 9871405300 पर सम्पर्क करें व ट्रस्ट की अन्य गतिविधियों से जुड़ने हेतु SATYUG DARSHAN TRUST एप (जो प्लेस्टोर एवं एप्प स्टोर पर उपलब्ध है) डाउनलोड कर लाभांवित हो सकते हैं।