Breaking News
किराड़ी-बवाना समेत पांच इलाकों में 214 करोड़ के 53 विकास कार्यों का शिलान्या

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये की लागत से 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का रास्ता साफ होगा। खासतौर पर किराड़ी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का कोई भी क्षेत्र विकास से पीछे नहीं रहना चाहिए, यही सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को साकार करते हुए सरकार हर गली और हर कॉलोनी तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्राज सिंह, विधायक राज करण, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के जरिए स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *