क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की 6 वीं वर्षगांठ मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई, केक काटकर लिया जनसेवा का संकल्प
नई दिल्ली– क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की 6 वीं वर्षगांठ दिल्ली मुख्यालय में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी.यादव जी, पदाधिकारी, टीम सदस्य एवं देशभर से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की छह वर्षों की उपलब्धियों, जनसेवा के कार्यों तथा समाज में अपराध, भ्रष्टाचार, नशा एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की गई। वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर ओर मिठाई खिला कर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही टीम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं टीम सदस्यों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी. यादव जी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 6 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन ने छह वर्षों की यात्रा में सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीम को और मजबूत बनाकर जनसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। सभी सदस्यों ने मिलकर क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की एकता, अनुशासन, देशभक्ति और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वर्षगांठ समारोह का समापन सम्मान, उत्साह, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।
दिल्ली से कमल गुरनानी की रिपोर्ट

