धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर सिद्धार्थ नगर में लोटन थाना क्षेत्र स्थित चौकी प्रभारी हरिबंशपुर रमेश कुमार यादव ने सीमा पर तैनात एस एस बी के साथ गस्त किया आगामी तेव्हार को देखते हुए पैदल पुरे सीमा पर पहुंच कर गस्त बढाई गई है ताकि किसी भी तरह से कोई अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके आगामी तेव्हार को देखते हुए पैदल पुरे क्षेत्र में भ्रमण किया गया इसमें एस एस बी जवानों को लेकर चौकी प्रभारी हरिबंशपुर रमेश कुमार यादव अपने हमराही पुलिस द्वारा गस्त किया गया है प्रत्येक व्यक्ति को चेक किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान बिना दिखाये नहीं जा सकता है
प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष लोटन मय टीम द्वारा आज दिनांक 25/08/2026 को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस टीम के द्वारा 03 बोरी यूरिया खाद व 02 अदद साइकिल वहद गांव चिउरहिया से नेपाल राष्ट्र को जाने वाली पकडण्डी से इण्डो नेपाल बॉर्डर पर पर चेकिंग के दौरान बरामद किया गया तथा पुलिस को देखकर तस्कर साइकिल सहित खाद फेंक कर नेपाल भागने में सफल रहे बरामद शुदा सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम 1.उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष लोटन जनपद सिद्धार्थनगर । 2.उ0नि0 रमेश कुमार यादव चौकी प्रभारी हरिवंशपुर थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर । 3.मु0आ0 कन्हैया यादव चौकी हरिवंशपुर जनपद सिद्धार्थनगर । 4.का0 बलराम यादव चौकी हरिवंशपुर जनपद सिद्धार्थनगर।
प्रभारी निरीक्षक थाना बाँसी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में थाना बाँसी पुलिस, एसओजी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 05.08.2026 को रतन सेन सिंह इंटर कॉलेज, इटवा रोड, थाना बाँसी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मिश्रित अंग्रेजी शराब के निर्माण/बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त बलराम जायसवाल की निशानदेही पर थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा स्थित किराये के एक मकान की तलाशी ली गई, जहाँ से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर), मिश्रित शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अतिरिक्त संबंधित दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाँसी पर मु0अ0सं0 146/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा धारा 60/64 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । आबकारी विभाग द्वारा संलिप्त दुकान को सील कर सम्बंधित लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20,000/-नगद का पुरस्कार से पुरष्कृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 01.बलराम जायसवाल पुत्र स्व. ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी देवियापुर नरकटहा थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर (आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 357/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 व 60(1) आबकारी अधिनियम ) ।
प्रदीप कुमार पुत्र हरिपाल सिंह (सेल्स मैन) निवासी अनंगपुर थाना पाली जनपद हरदोई । बरामदगी का विवरण-
32,472 अदद नकली ढक्कन (IB, Old Monk, RS, Iconic, BP एवं McDowell’s कम्पनी के)।
12,740 अदद बारकोड (सील रैपर)।
16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब (IB, Iconic एवं RS कम्पनी की, 375 मि.ली. एवं 180 मि.ली.)।
एक अदद इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन।
एक अदद नाजायज चाकू ।
दो अदद सुजा (ढक्कन खोलने में प्रयुक्त)।
एक अदद टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल संख्या UP55 AD 0139 (काला रंग)।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्त बलराम जायसवाल ने बताया कि उसने थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा में एक मकान किराये पर ले रखा था, जहाँ वह विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर) एवं अन्य सामग्री का भंडारण करता था। उक्त सामग्री वह गुरुप्रसाद प्रजापति नामक व्यक्ति से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगवाता था। अभियुक्त ने बताया कि वह इन नकली ढक्कनों एवं बारकोड को जनपद सिद्धार्थनगर, आसपास के जनपदों तथा नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की शराब की दुकानों पर कार्यरत कुछ व्यक्तियों को बेचता था। इनका उपयोग खाली शराब की बोतलों में पुनः शराब भरकर उन पर नकली ढक्कन एवं बारकोड लगाकर असली शराब के रूप में बिक्री करने में किया जाता था, जिससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था । अभियुक्तगण की निशानदेही पर संबंधित दुकान से 16 बोतल संदिग्ध/ मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । कार्रवाई का महत्व- इस प्रभावी कार्रवाई से नकली एवं संभावित जहरीली अंग्रेजी शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है । भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड एवं नकली शराब बरामद होने से लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की संभावित क्षति को रोका गया है।
धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर | आज़ 1/5/2026को सिद्धार्थ नगर लोटन थाना क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कार्यरत कैशियर ने अपनी सेवा दे रहे थे आज उनकी बरेली जिला में भेजें जाने पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित खाता धारक को यह सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि हम बैंक में खाता धारक हि नहि है बल्कि एक परिवार जैसा रहते थे
और उनके द्वारा जो सम्मान दिया गया याद रखना पड़ेगा उन्होंने जो विश्वाश दिया है वह जगह ख़ाली होने पर व्यक्ति को अपना पन खलेगी ब्रांच मैनेजर ने क्षेत्र से आने वाले सभी खाता धारक को सहजता से मिलते-जुलते हैं और किसी को कोई परेशानी नहीं होती है
आपसी सहयोग से हर एक काम को अपना समझते हैं सभी लोग काफी खुश रहते थे एक परिवार चलें जाने पर नये कैशियर के आने पर विदाई किया गया आपस में सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया खुशी से मिठाई खिलाकर लोगों से गले मिले और खुशी से माल्यार्पण किया गया है