Breaking News
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर Women’s Power NGO ने आयोजित की “सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता

फरीदाबाद, 2 अक्टूबर 2026:
गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर Women’s Power NGO द्वारा बच्चों के लिए “सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सेक्टर-23 एवं संजय कॉलोनी के बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत अत्री जी एवं रेलवे पुलिस DCP श्री राजेश चेची जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर Women’s Power NGO की Founder & President चांदनी आजाद अली, Vice President डोली कपूर तथा टीम सदस्य रिदम, निशा, नाहिद, अली जैन एवं नगमा उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Women’s Power NGO का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा उनमें देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो।