Breaking News
तिगांव अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का दौरा

₹10 में मिलेगा भरपेट भोजन! मंडी में किया किसान अटल कैंटीन का शुभारंभ, फरीदाबाद (तिगांव) के विधायक और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर आज पूरे एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री ने तिगांव अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘अटल किसान कैंटीन’ का भी शुभारंभ किया।


हरियाणा सरकार के खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर आज अचानक अनाज मंडी पहुंचे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।
मंत्री राजेश नागर ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को अनाज की खरीद और उठान में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को सुना।

दौरे की सबसे खास बात रही ‘अटल किसान कैंटीन’ का उद्घाटन। अब मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। मंत्री ने खुद कैंटीन की व्यवस्था देखी और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अन्नदाता को मंडी में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
“हमारी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। अटल कैंटीन के जरिए हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दूर-दराज से आने वाले किसान को सस्ता और शुद्ध खाना मिले। मंडी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

UP आज़मगढ़ जिले के अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आर्केस्ट्रा पर तमंचा के साथ वायरल हुई वीडियो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर हरैया गांव में कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा पर बार बाला के साथ युवक के द्वारा अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर उपनिरीक्षक हरीश शुक्ला ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वायरल वीडियो में युवक मनिकाडीह के पास बहरीपुर पुलिया पर बैठा हुआ है

तत्परता दिखाते हुए जीयनपुर पुलिस बल के साथ सोमवार की रात्रि 12:45 पर बहरीपुर पुलिया से रिशु पुत्र चंद्रभान निवासी हरैया उम्र 18 वर्ष को पकड़ा जिसके पास से तमंचा बरामद की वहीं धारा 9/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।