Breaking News
एसडीआईईटी में बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु इंडस्ट्री रेडीनेस ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन

Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology (SDIET), फरीदाबाद के प्रबंधन अध्ययन विभाग के अंतर्गत संचालित समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “इंडस्ट्री रेडीनेस” विषय पर एक ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन 1 अप्रैल को किया गया।

इस सत्र की मुख्य वक्ता VijayShri Attri रहीं, जो एक प्रतिष्ठित वकील, POSH-POCSO-DEI विशेषज्ञ, External Member POSH ICC, लर्निंग एंड डेवलपमेंट स्ट्रेटेजिस्ट, NLP कोच एवं मेंटल हेल्थ प्रमोटर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं, कार्यस्थल की नैतिकता, संचार कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता तथा निरंतर सीखने के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और इंडस्ट्री की वास्तविक अपेक्षाओं व करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

संस्थान के प्रधानाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्र शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास से सशक्त बनाते हैं। वहीं, प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने अपने संदेश में कहा कि विभाग विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के सत्र उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन समर्थ टेक्निकल क्लब, प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. स्नेहा शर्मा, संयोजक, समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी के सहयोग की सराहना की।

हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश


सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें समाजसेवी बृजेश चावला सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। मंदिर प्रांगण ‘जय बजरंग बली’ व ‘जय वीर हनुमान’ जैसे जयकारों से गुंजामय हो गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी,

मंदिर को जहां भव्य रुप में सजाया गया वहीं हनुमान जी की मूर्ति को भी विशेष रुप से तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही भक्तजनों का मंदिर में आना शुरु हो गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना की और उनसे आर्शीवाद लिया। श्री भाटिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, हनुमान जी को अपना मित्र मानते थे परंतु हनुमान जी सदैव उन्हें प्रभु कहकर पुकारते थे और उनकी सच्चे हृदय से सेवा करते थे। भगवान राम के प्रति हनुमान जी का स्नेह और श्रद्धा वर्षाे से एक मिसाल बनी हुई है, यही कारण है कि जहां भगवान श्रीराम की पूजा होती है वहीं हनुमान जी की भी पूजा होती है। उन्होंने कहा कि संकट मोचक हनुमान जी का जन्मदिन आज पूरे शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और जो कोई सच्चे हृदय से उनकी पूजा करता है, वे उनके सभी दुख-दर्द दूर कर देते है। इस मौके पर रिंकल भाटिया प्रेम बब्बर भरत कपूर रविंद्र गुलाटी आशीष भाटिया आशीष शर्मा आशीष अरोड़ा अजय शर्मा अमित नरूला सचिन भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

UP आजमगढ़ नए सत्र में परिषदीय स्कूलों को खोले जाने को लेकर प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाई

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ नए सत्र में परिषदीय स्कूलों को खोले जाने को लेकर प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय बुधवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया

इस अवसर पर स्कूलों के। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने कहा कि इस बार भी इस विद्यालय को लगातार दूसरी बार शासन ने निपुण विद्यालय घोषित किया है इससे यह साबित होता है कि शासन की मंशा पर जबसे इस विद्यालय को इंग्लिश मॉडल वर्ष 2018 से घोषित किया है।

तबसे यह विद्यालय प्रत्येक मानकों पर आज भी खरा उतर रहा है। यही कारण है कि आज यह विद्यालय लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारीलालगंज डॉ विमल तिवारी ने कहा कि बीच में विद्यालय वैश्विक बीमारी के चलते जो भी ब्यवधान बच्चो की पढ़ाई पर आया था उसे इस विद्यालय ने शीघ्र ही पूरा कर लिया।

आज भी प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए हम सभी शिक्षक परिवार के लोग कृतसंकल्पित है जिसमे अभिवावकों का भी सहयोग अपेक्षित है इस क्रम को हर हाल में हमे आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने अभिवावकों से विद्यालय की आगामी रूप रेखा की चर्चा की और विद्यालयों के अध्यापकों से हर हाल में इसे पूरा करने का संकल्प याद दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक आशीष श्रीवास्तव ने अभिवावकों खासतौर पर उपस्थित महिलाओं से कहा कि महिलाएं यदि ठान ले तो वह अपने नॉनिहालो को पढ़ाई के माध्यम से फिर से देश को विश्व गुरु बना सकती है।

इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोंगो में विद्यालय प्रबंध समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सदिका बानो,अध्यापक उदय प्रताप दुबे,छुन्ना पाल,रेखा पांडेय,रीमा यादव, पंकज गुप्ता,राम अवतार,पूनम सिंह,प्रभाकर राय,मनोज गुप्ता,ओमप्रकाश सिंह,बच्चा चौरसिया,नागेन्द्र यादव,

सुनील कुमार,गुलिस्ता,मीना,रेशमा,सोफिया,नासरीन, रिंकी,उषा,बदरुन्निसा,गीता,सुमन मौर्य आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया बाद में अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।