Breaking News
मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश/ संवाददाता – शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी बुधवार को चार बजे दिन में ही मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश ने जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी,

अचानक बदले इस मिजाज ने लोगों को सहमा दिया।शाम के समय ही आसमान में काले बादल इस कदर छा गए कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं।जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

अचानक आई इस आंधी और बारिश के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

हालांकि तेज हवा और अंधेरे के चलते कुछ समय के लिए जन जीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह अचानक मौसम बदलने से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तेज आंधी और अंधकार ने भय का माहौल भी बना दिया।

बुलंदशहर तिहरा हत्याकांड: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Highlights

  • खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
  • दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
  • पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था
  • मौके से पिस्टल, तमंचा और DVR बरामद
  • अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार रात पुलिस और स्वाट टीम ने दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, आरोपी रिंकू सैनी और भारत सैनी को गिरफ्तार करने के बाद जब उन्हें DVR बरामदगी के लिए मुंडाखेड़ा नहर के पास ले जाया गया, तभी उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए।

जिम में हुई थी तीन लोगों की हत्या

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शनिवार रात सुभाष मार्ग स्थित एक जिम में अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल 10 नामजद आरोपी थे।

पहले भी हो चुकी है मुठभेड़ और गिरफ्तारी

इससे पहले आरोपी मयंक से भी पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है। वहीं रुपेश और नरेश नामक दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हथियार और DVR बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • .32 बोर पिस्टल
  • एक तमंचा
  • कारतूस
  • घटना से जुड़ी DVR

बरामद की है।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेरठ रेंज के IG द्वारा दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

UP Crime: आज़मगढ़ में शादी के बीच युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

HighLights:

  • शादी में शामिल युवक लापता, अगले दिन मिला शव
  • पोखरे के पास झाड़ियों में पड़ी मिली लाश
  • गला काटकर हत्या की आशंका
  • पुलिस ने जांच शुरू की

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश/ संवाददाता शुभम कुमार रावत, उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नसीरुद्दीनपुर की है।

जानकारी के मुताबिक, सूरज प्रजापति नामक युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार शाम को वह बाजार गया और वापस लौटने के बाद अचानक लापता हो गया। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

अगले दिन गांव के कुछ लोगों ने पोखरे के पास झाड़ियों में एक युवक का शव देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान सूरज के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की हत्या गला काटकर की गई प्रतीत होती है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में इस घटना के बाद डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।