Breaking News
SDIET में “यंग इन्वेस्टर्स के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग” विषय पर सत्र का आयोजन

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद में प्रबंधन अध्ययन विभाग (DMS) के अंतर्गत समार्थ टेक्निकल क्लब द्वारा 17 अप्रैल, 2026 को बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “यंग इन्वेस्टर्स के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस सत्र का संचालन डॉ. जयदीप शर्मा, (SEBI एवं NISM एम्पैनल्ड) वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर वित्तीय योजना बनाने के महत्व, स्मार्ट निवेश रणनीतियों तथा धन प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने युवाओं में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विशेष बल दिया ताकि वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
सत्र में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और बचत, बजटिंग तथा विभिन्न निवेश विकल्पों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी वित्तीय कौशल भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही समझदारीपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में वित्तीय जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विशेषज्ञ सत्र सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. मनप्रीत कौर (विभागाध्यक्ष, DMS), डॉ. स्नेहा शर्मा (समन्वयक, समार्थ टेक्निकल क्लब, DMS), श्री परमजीत सिंह आहूजा (सह-समन्वयक, समार्थ टेक्निकल क्लब) सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल आईपीएस बल्लभगढ़ का स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन फाउंडेशन ट्रस्ट टीम ने किया स्वागत

स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल, हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में डीसीपी बल्लबगढ़ प्रतीक अग्रवाल आईपीएस का कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।


शहर के यातायात मुद्दों पर चर्चा:बैठक दौरान बल्लबगढ़ क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, ओवरस्पीडिंग,शराब पीकर वाहन चलाना एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता स्कूल-कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब बनाने, औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाने एवं आम नागरिकों को हेलमेट-सीटबेल्ट के प्रति जागरूक करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

आपसी समन्वय ट्रस्ट एवं काउंसिल के पदाधिकारियों ने डीसीपी महोदय को आश्वस्त किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े हर अभियान में पुलिस प्रशासन को जमीनी स्तर पर पूरा-पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।


डीसीपी प्रतीक अग्रवाल आईपीएस ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के आपसी सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।
इस अवसर पर स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

UP आज़मगढ़ जिले के चक्करपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुपर Facility अस्पताल मैं चल रहा हूँ बाइक चोर का आतंक

आज़मगढ़/उतार प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के चक्करपानपुर PG अस्पताल में बाइक चोर बहुत ही आसानी से अस्पताल के बाहर रखे बाइक को चोरी कर रहे हैं मरिज के साथ आये हुए उनके परिवार वाले का बाइक का चोरी होने पर खोफनाक मंजर सामने आया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गार्ड ने बताया कि यहां पर बाहर राखी हुई बाइक की चोरी हो रही है इस तरह से पीजी हॉस्पिटल के गार्ड सभी मरिजो के साथ आये हुए उनके परिवार वाले को सावधान कर रहे हैं

अपनी बाइक की देख रेख और अपने समानों की देख रेख स्वयं करें पीजी अस्पताल के गार्ड का कहना है कि ना ही किसी को अपना फोन दीजिए चाहे वो सभी को कितनी भी आपातकालीन बात करने के लिए बोले गल्ती से भी अपना फोन ना दे मैरिजो के परिवार वालों का कहना है कि हम 1 साथ में अपनी बाइक कैसे या मैरिजो को देख सकते हैं आप यहां अस्पताल के गार्ड हैं तभी ना हम सभी बेफिकर होकर अपने मरीजो को देख सकते हैं, मरीजो के परिवार वालों की ये कहना है कि यहां पीजी हॉस्पिटल में कड़ी से कड़ी हॉस्पिटल के बाहर वाहनो की सुरक्षा की जाए ताकी हम सभी अपने-अपने मरीज़ों की तरह डॉक्टर को दिखा सकें|

फरीदाबाद में बैसाखी पर भव्य पारिवारिक मिलन समारोह, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

फरीदाबाद, बैसाखी के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद की केशव शाखा, फरीदाबाद द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की प्रथम नागरिक मेयर प्रवीण जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इनमें सरदार देवेंद्र सिंह और जसविंदर कौर शामिल हैं।

सरदार देवेंद्र सिंह, जो हरियाणा सरकार की स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल, जिला टास्क फोर्स (स्वच्छ भारत मिशन) और भारत सरकार की रोड सेफ्टी कमेटी से जुड़े हैं, लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

वहीं, रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट की चीफ पैटर्न जसविंदर कौर को भी उनके नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद केशव शाखा के प्रधान राजेश शर्मा ने सरदार देवेंद्र सिंह को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सम्मान समाज में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के उच्च आदर्शों को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में परिषद की ओर से मेयर प्रवीण जोशी, जिला समन्वयक संदीप मित्तल, सम्मानित अतिथियों और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

“Learning from the Best” – यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर्स के साथ प्रेरणादायक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 9 अप्रैल 2026 को “Learning from the Best” विषय पर एक प्रेरणादायक एवं इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र की विशेषता संस्थान के यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर्स—रितेश कुमार, एकता शर्मा, कोमल शर्मा, राखी, भावना एवं तनु—की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की कहानियाँ साझा करते हुए प्रभावी अध्ययन तकनीकों, समय प्रबंधन, निरंतरता एवं एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने स्मार्ट तैयारी के तरीकों, परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी बताए। उनके अनुभवों ने विद्यार्थियों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति और अधिक सजग एवं प्रतिबद्ध बनाया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र ने विद्यार्थियों को सीधे रैंक होल्डर्स से संवाद करने का अवसर प्रदान किया, जिससे सत्र और अधिक रोचक एवं ज्ञानवर्धक बन गया।
प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु समर्पित रहने का संदेश दिया।
विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।

अंत में, कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

करीब 188 करोड़ रुपए की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर

अन्नदाता का हक नहीं मार पाएंगे बिचौलिए – राजेश नागर
मंडियों में अब तक लगभग 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई

फरीदाबाद।
हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सूझबूझ के कारण आज बिचौलिए हमारे अन्नदाता का हक नहीं मार पा रहे हैं। हमने सीएम की अगुवाई में मंडियों की खरीद फरोख्त व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर बिचौलियों की संभावना को खत्म कर दिया है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की मंडियों में रबी फसल की सफलतापूर्वक खरीद हो रही है और अब तक मंडियों में करीब 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें करीब 2.44 लाख किसानों के 30.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन होने के उपरांत 10.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद भी हो गई और करीब 188 करोड़ रुपए की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे पहुंच भी गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में रबी खरीद सीजन 2026 – 27 के दौरान सरसों की खरीद 28 मार्च 2026 एवं गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से आरम्भ हो चुकी है। भारत सरकार द्वारा सरसों एवं गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः 6200 और 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके तहत सरसों की खरीद के लिए 112 मंडियों अथवा खरीद केंद्रों और गेहूं की खरीद के लिए 416 मंडियों अथवा खरीद केंद्रों सहित 264 अतिरिक्त खरीद स्थानों पर भी फसल की खरीद जारी है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राज्य में सरसों की खरीद हैफेड एवं गेहूं की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खाद्यान्नों की खरीद प्रक्रिया को ओर अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शिता बढ़ाने हेतु नए प्रावधान किये गए जिसमें किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन, वाहन का रजिस्ट्रशन नंबर, मंडियों/खरीद केंद्रों की जियो फेंसिंग, कैमरे आदि की व्यवस्था की गई। जिससे किसानों के समय की बचत हो रही है वहीं अन्नदाता के हक में सेंध लगाने की हर संभावना को खत्म कर दिया गया है।
खाद्य मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष रबी खरीद सीजन 2025 – 2026 के दौरान 12 अप्रैल 2025 तक राज्य भर की मंडियों में लगभग 20.39 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी और लगभग 10.47 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी और 174.39 करोड़ राशि का भुगतान किसानों की किया गया था। इस वर्ष सरकार द्वारा राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु 1281 मशीनें, 407 आँख की पुतली से पहचान (Iris Scanning devices) मशीनें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर पंजीकृत किसान स्वयं अथवा उस द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों में से कोई भी एक व्यक्ति, मंडी में अपना बायोमेट्रिक सत्यापन करके फसल बेच सकता है।
राजेश नागर ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग 2500 और 114 तकनीकी स्टाफ नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य की मंडियों में लगभग 932 कैमरे स्थापित किये गए हैं जिससे मंडियों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने खाद्यान्नों की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं और राज्य के किसानों को अपनी उपज की बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं आने नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से उनका एक – एक दाने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

UP आज़मगढ़ में अभिषेक सिंह को घर से उठाया गया और बाद में मुठभेड़ का रूप देकर गोली मारी गई

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता शुभम् कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के फर्जी हाफ इनकाउंटर की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी दोषी पुलिस कर्मियों को हर हाल में जेल जाना पड़ेगा। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री उप गृह सचिव और गृह मंत्रालय से मिलकर मैं इस पूरे मामले को उजागर करूंगा। सोमवार को सगड़ी तहसील की ग्राम सभा चकलालचंद्र पहुंचे शिक्षक नेता एवं एमएलसी देवेंद्र सिंह ने यह बातें भाजपा के बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के फर्जी हाफ एनकाउंटर की जानकारी लेने के बाद कही।

सोमवार को शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह और महाराणा प्रताप सेवा के विजेंद्र सिंह ने हाफ एनकाउंटर में घायल अभिषेक सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस के आला कमान की संलिप्तता जाहिर होती है।आजमगढ़ की पुलिस ने अपराध किया है जिसकी सजा हर हाल में मिलेगी। किसी भी व्यक्ति को इस तरह से घर से उठाकर हाफ एनकाउंटर करना किसी तरह से न्याय संगत नहीं है।

इस मामले को मैं सदन में उठाऊंगा और न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मौके पर ही एमएलसी ने उपगृह सचिव संजय प्रसाद,पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सहित कई अन्य अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली और अब तक क्या कार्रवाई हुई इस संदर्भ में भी जानकारी मांगी है। महाराणा प्रताप सिंह के विजेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी अभिषेक सिंह को लगभग 28 मार्च को एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, जिसके दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली चली।

हालांकि,परिजनों का आरोप इससे बिल्कुल उलट है। उनका कहना है कि अभिषेक सिंह को घर से उठाया गया और बाद में मुठभेड़ का रूप देकर गोली मारी गई।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश सिंह, राजबहादुर सिंह,रामू सिंह,राजेश सिंह,मदन मोहन, अनिल कुमार,बृजेश सिंह,चंद्रशेखर सिंह,प्रेम सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब न्यू गुरुग्राम ने डीएलएफ अल्टीमा में मेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

गुरुग्राम/फरीदाबाद,12 अप्रैल। सुनील कुमार जांगड़ा, 167 लाभार्थियों की जांच वैसाखी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम ने सेक्टर 81 स्थित डीएलएफ अल्टीमा के निवासियों के सहयोग से सोसाइटी के सपोर्ट स्टाफ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक मेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जहां 167 लोगों की नि:शुल्क आंखों की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण और 87 चश्मे प्रदान किए गए। लाभार्थियों में सुरक्षा कर्मी, हाउसकीपिंग एवं मेंटेनेंस स्टाफ, घरेलू सहायिकाएं, मजदूर और आसपास के गांवों के निवासी शामिल रहे।


इस पहल को सफल बनाने में डीएलएफ अल्टीमा के निवासियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनके सहयोग से शिविर का सुचारू संचालन और व्यापक पहुंच सुनिश्चित हुई। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम द्वारा प्रायोजित एवं संचालित किया गया, जो डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रविंदर गुगनानी (डिस्ट्रिक्ट 3011) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक दल द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी के सदस्यों में रोटेरियन राहुल अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. राम के. यादव, रोटेरियन मिनी अग्रवाल, रोटेरियन प्रीति दीक्षित, रोटेरियन वनीता सखुजा, रोटेरियन प्रीति डोकानिया, रोटेरियन पियूष मित्तल, रोटेरियन लवनी अग्रवाल, रोटेरियन कमल लूथरा एवं रोटेरियन अतुल वर्मा उपस्थित रहे।
युवा स्वयंसेवकों धृति अग्रवाल, साईशा सचदेव और रीत ने कतार प्रबंधन और शिविर के सफल संचालन में सराहनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम के अध्यक्ष रोटेरियन राहुल अग्रवाल ने कहा,
“सच्ची सेवा वही है जो सबसे जरूरतमंद तक पहुंचे। यह पहल हमारे विस्तारित समुदाय को बेहतर दृष्टि और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता हमें ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है।”

SDIET के विद्यार्थियों ने J.C. Bose University of Science and Technology YMCA के Shark Tank में हासिल किया द्वितीय स्थान

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने J.C. Bose University of Science and Technology YMCA द्वारा आयोजित “Shark Tank” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए 70 से अधिक टीमों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 24 टीमों को ऑफलाइन प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शीर्ष 3 टीमों को विजेता घोषित किया गया, जिसमें SDIET की छात्र टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण बिजनेस आइडियाज, प्रभावशाली प्रेजेंटेशन स्किल्स तथा व्यावसायिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों द्वारा सराहा गया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने और उद्यमशीलता को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री शिरीष गुप्ता ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की समर्पित तैयारी और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर फैकल्टी सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन किया। संस्थान परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

UP आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा कराया खाली नगर पंचायत को किया सुपुर्द

आज़मतगढ़/उत्तरप्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा कराया खाली नगर पंचायत को किया सुपुर्द। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद,राजस्व टीम के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत में पहुंचे अजमतगढ़ निवासी बजरंगी पुत्र मोती के प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया जिसमें गाटा संख्या 1162 नाली और गाटा संख्या 1163 चक मार्ग और गाटा संख्या 1164 नवीन परती की पैमाइश कर सीमांकन किया गया।

इस दौरान नवीन परती पर अजमतगढ़ निवासी अफजल पुत्र अब्दुल रहमान का अवैध कब्जा रहा। जिसको खाली कराया गया। वहीं नाली और चकमार्क पूर्व से खाली रहा तीनों भूमि को अजमतगढ़ नगर पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया।इस दौरान राजस्व टीम में अनिल राय,समौधी राम,रोहित कुमार,सिद्धार्थ राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।