प्रेम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए जल-सेवा की अनूठी पहल
जयपुर/राजस्थान: संवाददाता भगवान सहाय सहवाल कि रिपोर्ट
21 परिंडे लगाकर विद्यार्थियों को दिया संरक्षण और सेवा का संदेश
जयपुर। प्रेम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुपरमार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर में विद्यार्थियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने परिंडों में चुग्गा, दाना और पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यालय निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिसर में कुल 21 परिंडे लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को पानी और भोजन की कमी न हो। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया कि वे रोजाना इन परिंडों में पानी भरें और पक्षियों की सेवा का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल तुलसी सैनी कहां कि बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमित देखभाल का वचन दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
