Breaking News
उत्तर प्रदेश जिला आज़मगढ़ टॉप-10 सूची में अन्य छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश /संवाददाता – शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में जनपद आजमगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में विवेक यादव ने 579/600 (96.50%) अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। अनु यादव (577 अंक) दूसरे और अंश यादव (576 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 में अधिकांश छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए, जिसमें लड़कियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। वहीं इंटरमीडिएट में जागृति सिंह ने 467/500 (93.40%) अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। मनोज यादव (465 अंक) दूसरे और विमल शर्मा (463 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 सूची में अन्य छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। कुल मिलाकर, इस वर्ष आजमगढ़ के छात्रों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा और सफलता का प्रतिशत भी काफी ऊंचा रहा।

IMT चौक पर जाम से राहत के लिए IIAF की पहल, बंद रास्ता खुलवाया और ट्रैफिक सुधार के लिए उठाए गए ठोस कदम

फरीदाबाद: IMT इंडस्ट्रियल एरिया में लंबे समय से चल रही ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर IIAF (IMT Industries Association Faridabad) ने अहम पहल करते हुए प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए IIAF प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक श्री जयवीर राठी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नहर की ओर जाने वाले उस रास्ते को खुलवाने की अनुमति दी, जो पहले बंद था और जिस पर भारी-भरकम सीमेंटेड बैरीकेड्स लगाए गए थे। IIAF की पहल पर यह बैरीकेड्स हटवाए गए, जिससे ट्रैफिक को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, डीसीपी ट्रैफिक द्वारा FMDA को IMT चौक पर रेड लाइट लगाने के लिए पत्र जारी किया गया है, ताकि भविष्य में जाम की समस्या को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शाम 6 से 8 बजे तक 3 से 4 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

IIAF ने अपने सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी यूनिट्स के सामने खड़े ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि सड़क पर अनावश्यक अवरोध न बने। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा चालान की कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में IIAF प्रधान प्रमोद राणा, जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह, ट्रेजरर देवेंद्र गोयल, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एचएस सेखों, ज्वाइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, चेयरमैन इन्फ्रा वीपी दलाल, ब्लॉक लीडर गगन दूआ और पंकज गुप्ता शामिल थे।

IIAF के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन आगे भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करती रहेगी और इंडस्ट्रियल एरिया में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी।

कोली समाज फरीदाबाद ने नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा जीव जंतु व पक्षियों के लिए दाना पानी योजना को बढ़ाया

आज कोली समाज फरीदाबाद ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर पक्षियों व जीवो के लिए नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा संचालित दाना पानी योजना में सहभागी बने। कोली समाज के सभी साथियों व स्कूली विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए दाना व पानी रखा। इस अवसर पर कोली समाज के लोगो मे कहा कि बेजुबान पक्षियों व जीवो के लिए भोजन की व्यवस्था करना बड़ा धर्म का कार्य है । सभी सामाजिक संस्थाओं को इस पुण्य के कार्य मे सहभागिता करनी चाहिए । इस अवसर पर इस नवप्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव जी , कोली समाज से योगेश कोली, मनोज कोली , देवीशरण जी , अशोक तिवारी जी व सेंट थॉमस स्कूल के स्कूली विद्यार्थियों साथ रहे ।

प्रेम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए जल-सेवा की अनूठी पहल

जयपुर/राजस्थान: संवाददाता भगवान सहाय सहवाल कि रिपोर्ट 21 परिंडे लगाकर विद्यार्थियों को दिया संरक्षण और सेवा का संदेश जयपुर। प्रेम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुपरमार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर में विद्यार्थियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने परिंडों में चुग्गा, दाना और पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की।विद्यालय निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिसर में कुल 21 परिंडे लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को पानी और भोजन की कमी न हो।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया कि वे रोजाना इन परिंडों में पानी भरें और पक्षियों की सेवा का संकल्प लें।कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल तुलसी सैनी कहां कि बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमित देखभाल का वचन दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।