Breaking News
कूलर की हवा को लेकर हुआ विवाद, तीन अन्य घायल

आजमगढ़/ उत्तर प्रदेश संवाददाता-शुभम कुमार रावत
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, आरोपियों की तलाश जारी जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्रांतर्गत इंदिरा नगर, अजमतगढ़ में एक विवाह समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकूबाजी शुरू हो गई। इस घटना में आमिर चंद्र साहनी पुत्र मिठाईलाल उम्र 26 साल की मौत हो गई, वहीं राजकुमार साहनी पुत्र परशुराम, अभिलाष साहनी पुत्र प्रहलाद, साहिल यादव पुत्र तारकेश्वर निवासी ग्राम बेलसरी(चेनपुर)पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी और थाना प्रभारी जीयनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ‘इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड’ का सफल आयोजन

फरीदाबाद: सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को “वैल्यू योर वर्च्यूज़” कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान ध्यान कक्ष (Dhyan Kaksh) — विश्व के पहले समभाव-समदृष्टि के स्कूल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, नैतिकता तथा सतयुग के गुणों को विकसित कर भाव-स्वभाव परिवर्तन की क्रांति को सशक्त बनाकर आगे बढ़ाना है।
इस ओलंपियाड में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 670 से अधिक प्रयास दर्ज किए गए, जो छात्रों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है।
कार्यक्रम का आयोजन कक्षा स्तर पर सुचारू रूप से किया गया, जिसमें सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी चरण के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अगस्त माह में आयोजित द्वितीय चरण के लिए पात्र होंगे।