Breaking News
UP अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने दो दिन का समय मांगा 16 बिंदू परिवाद दाखिल अधिकारियों ने मांगा जवाब

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश/ संवाददाता-शुभम कुमार रावत

यूपी आज़मगढ़ जिले के नगर पंचायत अजमतगढ़ में पाहुंची लोकपाल की जांच वहीं नगर पंचायत अजमतगढ़ के अध्यक्ष ने मांगा दो दिनों का समय 16 बिन्दु परिवाद दाखिल अधिकारियों ने मांगा जवाब अधिकारी के अनुसर दो दिन में होगी जांच शाम बुधवार को शिकायत व परिवाद दाखिल में अभिषेक राय पुत्र कैलाश राय निवासी इंदिरा नगर अजमतगढ़ बाबू एक लाख अहमद अधिकारी अलका मौर्य, वर्तमान अधिकारी लल्लन राम एव नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष ललिता सहानी व मदन सिंह यादव पर आरोप लगाया जिलाअधिकारी आज़मगढ़ के निर्देश मुख्य कोषगार अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के नेत्रत्व में आये वही अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय साहनी और अभिषेक राय मौजुद रहे 16 बिंदु के जवाब मंगा गया अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय साहनी ने दो दिन का समय लिया उसके बाद जांच दल वापस लौट गया इस दौरन उपजिलाअधिकारी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज नगर पंचायत के कर्मचारी दर्जनो की संख्या में मौजुद रहे|

उत्तर प्रदेश जिला आज़मगढ़ टॉप-10 सूची में अन्य छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश /संवाददाता – शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में जनपद आजमगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में विवेक यादव ने 579/600 (96.50%) अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। अनु यादव (577 अंक) दूसरे और अंश यादव (576 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 में अधिकांश छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए, जिसमें लड़कियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। वहीं इंटरमीडिएट में जागृति सिंह ने 467/500 (93.40%) अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। मनोज यादव (465 अंक) दूसरे और विमल शर्मा (463 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 सूची में अन्य छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। कुल मिलाकर, इस वर्ष आजमगढ़ के छात्रों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा और सफलता का प्रतिशत भी काफी ऊंचा रहा।

IMT चौक पर जाम से राहत के लिए IIAF की पहल, बंद रास्ता खुलवाया और ट्रैफिक सुधार के लिए उठाए गए ठोस कदम

फरीदाबाद: IMT इंडस्ट्रियल एरिया में लंबे समय से चल रही ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर IIAF (IMT Industries Association Faridabad) ने अहम पहल करते हुए प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए IIAF प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक श्री जयवीर राठी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नहर की ओर जाने वाले उस रास्ते को खुलवाने की अनुमति दी, जो पहले बंद था और जिस पर भारी-भरकम सीमेंटेड बैरीकेड्स लगाए गए थे। IIAF की पहल पर यह बैरीकेड्स हटवाए गए, जिससे ट्रैफिक को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, डीसीपी ट्रैफिक द्वारा FMDA को IMT चौक पर रेड लाइट लगाने के लिए पत्र जारी किया गया है, ताकि भविष्य में जाम की समस्या को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शाम 6 से 8 बजे तक 3 से 4 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

IIAF ने अपने सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी यूनिट्स के सामने खड़े ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि सड़क पर अनावश्यक अवरोध न बने। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा चालान की कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में IIAF प्रधान प्रमोद राणा, जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह, ट्रेजरर देवेंद्र गोयल, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एचएस सेखों, ज्वाइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, चेयरमैन इन्फ्रा वीपी दलाल, ब्लॉक लीडर गगन दूआ और पंकज गुप्ता शामिल थे।

IIAF के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन आगे भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करती रहेगी और इंडस्ट्रियल एरिया में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी।

कोली समाज फरीदाबाद ने नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा जीव जंतु व पक्षियों के लिए दाना पानी योजना को बढ़ाया

आज कोली समाज फरीदाबाद ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर पक्षियों व जीवो के लिए नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा संचालित दाना पानी योजना में सहभागी बने। कोली समाज के सभी साथियों व स्कूली विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए दाना व पानी रखा। इस अवसर पर कोली समाज के लोगो मे कहा कि बेजुबान पक्षियों व जीवो के लिए भोजन की व्यवस्था करना बड़ा धर्म का कार्य है । सभी सामाजिक संस्थाओं को इस पुण्य के कार्य मे सहभागिता करनी चाहिए । इस अवसर पर इस नवप्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव जी , कोली समाज से योगेश कोली, मनोज कोली , देवीशरण जी , अशोक तिवारी जी व सेंट थॉमस स्कूल के स्कूली विद्यार्थियों साथ रहे ।

प्रेम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए जल-सेवा की अनूठी पहल

जयपुर/राजस्थान: संवाददाता भगवान सहाय सहवाल कि रिपोर्ट 21 परिंडे लगाकर विद्यार्थियों को दिया संरक्षण और सेवा का संदेश जयपुर। प्रेम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुपरमार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर में विद्यार्थियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने परिंडों में चुग्गा, दाना और पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की।विद्यालय निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिसर में कुल 21 परिंडे लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को पानी और भोजन की कमी न हो।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया कि वे रोजाना इन परिंडों में पानी भरें और पक्षियों की सेवा का संकल्प लें।कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल तुलसी सैनी कहां कि बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमित देखभाल का वचन दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर से कमजोर बच्चों की पढ़ाई और बाहरी गतिविधियों पर संकट गहराया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल, 2026: जलवायु परिवर्तन माता-पिता के संरक्षण से वंचित बच्चों के लिए असमानता की खाई को और चौड़ा कर रहा है, क्योंकि यह उनकी स्थिरता और अवसरों को छीन रहा है, जिससे उनकी शिक्षा और बाहरी गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। अत्यधिक तापमान और अनिश्चित मौसम उनके दैनिक जीवन को बाधित करते हैं, जिससे पहले से ही जोखिम में रह रहे बच्चे सुरक्षित वातावरण के नुकसान के प्रति और अधिक संवेदनशील हो जाते हैं, यह कहना है श्री सुमंत कर, सीईओ, एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस इंडिया का।एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस इंडिया ने हीटवेव और अनिश्चित वर्षा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो सीधे तौर पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण को प्रभावित करती है। ये प्राकृतिक आपदाएँ उनके सुरक्षित “खेल के समय” को कम कर देती हैं, जो उनके सामाजिक विकास और मित्रता निर्माण के लिए आवश्यक है। सबसे तात्कालिक चुनौती अत्यधिक गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण “समग्र विकास” में उत्पन्न व्यवधान है। बच्चे बाहरी गतिविधियों, खेलों और शैक्षणिक भ्रमण से वंचित हो रहे हैं, जो कक्षा के बाहर उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।श्री सुमंत कर, सीईओ, एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस इंडिया कहते हैं, “पर्यावरणीय अस्थिरता के कारण अत्यधिक गर्मी या बाढ़ के दौरान स्कूल बार-बार बंद होते हैं, जिससे शैक्षणिक प्रगति सीधे प्रभावित होती है। शारीरिक और भावनात्मक रूप से, स्थिर बाहरी वातावरण की कमी बच्चों को आवश्यक सामाजिक और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से रोकती है। जलवायु परिवर्तन अब कोई दूर का खतरा नहीं है; यह एक वर्तमान वास्तविकता है, जो आज हमारे बीच सबसे कमजोर वर्ग को प्रभावित कर रही है। हमें अब कार्रवाई करनी होगी ताकि हम बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकें और उन्हें वह सुरक्षित, स्वस्थ ग्रह दे सकें, जिसके वे उत्तराधिकारी हैं।”एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस अपने संचालन में सौर पैनल, वर्षा जल संचयन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के माध्यम से स्थिरता को समाहित करता है। जल एटीएम और ईकोब्रिक्स जैसे व्यावहारिक समाधान उन समुदायों में लागू किए जाते हैं, जहाँ वे कार्य करते हैं, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस के अंतर्गत बच्चों को पर्यावरण विज्ञान में औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि दीर्घकालिक विशेषज्ञता विकसित की जा सके। गाँव के दैनिक जीवन में वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी और जल, वायु तथा वन संसाधनों के इष्टतम उपयोग के बारे में सीखना भी शामिल है। इस वर्ष की थीम, “Our Power, Our Planet,” दोहरी जिम्मेदारी को दर्शाती है। बड़ों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बच्चों को वह सुरक्षित ग्रह सौंपें, जिसके वे अधिकार रखते हैं, जबकि बच्चों को इसे संरक्षित करने में अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए सशक्त बनाया जाता है। यह इस बात को मान्यता देने के बारे में है कि यह ग्रह उनकी विरासत है।हालाँकि सरकारी और गैर-सरकारी प्रयासों के माध्यम से पहल की जा रही है, लेकिन कमी इस समझ में है कि यह एक वैश्विक आंदोलन है। जलवायु जोखिमों से विशेष रूप से प्रभावित बच्चों की पहचान और समर्थन के लिए सुदृढ़ रिपोर्टिंग और प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता है। सहयोग का फोकस तत्काल संकट तैयारी और विस्थापित या प्रभावित युवाओं के लिए दीर्घकालिक सुधारात्मक समाधानों दोनों पर होना चाहिए। आगे देखते हुए, प्राथमिकता सभी स्थानों पर जलवायु तैयारी को संस्थागत रूप देना है, ताकि बच्चों को आपदाओं से सुरक्षित रखा जा सके, साथ ही हरित बुनियादी ढांचे का विस्तार जारी रखा जा सके। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने ग्रह की रक्षा करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके।

About SOS Children’s Villages India1964 में स्थापित, एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस इंडिया उन बच्चों को, जो माता-पिता के संरक्षण से वंचित हैं या इसे खोने के जोखिम में हैं, गुणवत्तापूर्ण देखभाल सेवाओं की एक वैल्यू चेन प्रदान करता है, जो केवल बाल देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि समग्र बाल विकास सुनिश्चित करती है।हमारी अनुकूलित देखभाल पहलें, जैसे फैमिली लाइक केयर, फैमिली स्ट्रेंथनिंग, किनशिप केयर, शॉर्ट स्टे होम्स, फोस्टर केयर, यूथ स्किलिंग, इमरजेंसी चाइल्डकेयर और स्पेशल नीड्स चाइल्डकेयर, जीवन में बदलाव लाने और हमारी देखरेख में रहने वाले बच्चों को आत्मनिर्भर तथा समाज के योगदानकारी सदस्य बनाने के उद्देश्य से संचालित की जाती हैं। यह संगठन समुदायों में कमजोर परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त करता है, जिससे वे अपनी देखरेख में रहने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित और पोषणयुक्त वातावरण तैयार कर सकें। आज, 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 32 एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस इंडिया के अंतर्गत 440 से अधिक पारिवारिक घरों में 6,500 से अधिक बच्चे रह रहे हैं, जो श्रीनगर से कोचीन और भुज से शिलॉन्ग तक फैले हुए हैं। उनकी देखभाल और परवरिश एसओएस मदर्स और आंट्स द्वारा स्नेहपूर्वक की जाती है।भारत के सबसे व्यापक स्व-कार्यान्वित बाल देखभाल गैर-सरकारी संगठनों में से एक के रूप में, एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस इंडिया हर वर्ष 45,000 से अधिक बच्चों को सशक्त बनाता है और 70,000 से अधिक जीवनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

द्वारका पालम में BWFS कर्मचारी यूनियन चुनाव संपन्न, अशोक कुमार बने प्रेसिडेंट

नई दिल्ली: द्वारका पालम क्षेत्र में BWFS एयरपोर्ट कर्मचारी यूनियन के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में कुल 8 पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

यूनियन का दायरा

यह यूनियन केवल BWFS India Private Limited में कार्यरत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है, न कि पूरे एयरपोर्ट स्टाफ का।

चुने गए पदाधिकारी

चुनाव परिणामों के अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए हैं:

  • अशोक कुमार – प्रेसिडेंट
  • फूलबदन पासवान – जनरल सेक्रेटरी
  • प्रेम मोहन – सचिव
  • N. A. Sebastian – वाइस प्रेसिडेंट
  • चंचल कुमार – ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी
  • मुकेश कुमार – प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी (प्रचार मंत्री)
  • भूपेंद्र कुमार – कोषाध्यक्ष
  • नागेंद्र पाल सिंह – सलाहकार

दो साल का कार्यकाल

नई कार्यकारिणी अगले 2 वर्षों तक यूनियन का संचालन करेगी और कर्मचारियों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।

कर्मचारियों के हित में काम का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि वे सभी कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और उनके अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

भाजपा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा से जुड़ें युवा : राजेश नागरभाजपा युवा जिला महामंत्री बनने के बाद अवतार चंदीला ने मंत्री राजेश नागर से लिया आशीर्वाद

फरीदाबाद।
भाजपा युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद का महामंत्री नियुक्त होने के बाद अवतार चंदीला ने हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर से मिलकर अपनी खुशी साझा की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। चंदीला पिछ्ले संगठन कार्यकाल में जिला उपाध्यक्ष थे।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने चंदीला से कहा कि संगठन को सर्वोच्च मानने वालों के लिए भाजपा में निरन्तर अवसर प्राप्त होते हैं। बस हमें राष्ट्र प्रथम की भावना को दिल में रखना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमारा देश भारत आज दुनिया का सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है, ऐसे में युवाओं के पास समाज सेवा करने के लिए भाजपा के रूप में अच्छा माध्यम मौजूद है। भारतीय जनता पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचा सकती है। ऐसा कार्य करने वाली कोई और पार्टी देश में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विचार को सम्मान मिलता है। भारतीय जनता पार्टी के पंच प्राण को अपने जीवन में लागू करने वाले कार्यकर्ता के लिए संगठन अथवा सत्ता का कोई अवसर दूर नहीं रहता है। उन्होंने अवतार चंदीला को मन लगाकर सेवा करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के करने के लिए अनेक कार्य हैं जिनमें शासन और जनता के बीच सेवाओं का सेतु बनना भी प्रमुख कार्य है। मेरी आपसे उम्मीद है कि आप सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला भाजपा युवा महामंत्री अवतार चंदीला ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और मंत्री राजेश नागर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए संगठन के प्रति और अधिक समर्पण का संकल्प है। मैं हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर उनके साथ कैलाश मास्टर, श्याम सिंह सरपंच, किशन पंडत, गोपाल चंदीला, सतबीर उर्फ़ सत्तू चंदीला, मस्तू चंदीला, राकेश चंदीला, बेदु चंदीला, वीरू चंदीला, कवरपाल बैसला, चरण सिंह नागर, तिलक चंदीला, तिलकराज़ चंदीला, संदीप उर्फ लाला चंदीला, अशोक चंदीला, जितेंद्र चंदीला, मुनीम पंडत, संदीप चंदीला, बाबू चंदीला, नंदू चंदीला, अजब चंदीला, सुधीर मेहता खेड़ी मंडल अध्यक्ष, बलवान चंदीला, फिरोज, चेतराम, हरिकिशन चंदीला, अंकित चंदीला, दिनेश चंदीला, लक्ष्य नागर, अक्षय नागर, मोहित पंडत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

फोटो संलग्न हैं

SDIET के बी.टेक विद्यार्थियों का DUCAT में इंडस्ट्रियल विजिट, आधुनिक तकनीकों का मिला व्यावहारिक अनुभव

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक (CSE) चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 20 अप्रैल 2026 को DUCAT का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी इंडस्ट्री के कार्य वातावरण एवं नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना था।

विजिट के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी उभरती हुई तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले आधुनिक टूल्स और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ संवाद कर विभिन्न करियर अवसरों एवं भविष्य में आवश्यक स्किल्स के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे वे कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ सके।

प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं।अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री शिरीष गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह के इंडस्ट्रियल विजिट्स विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

आज़मगढ़ मामले में लोकायुक्त का सख्त रुख, जांच रिपोर्ट 23 अप्रैल तक तलब

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता -शुभम कुमार रावत

लखनऊ/आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश लोकायुक्त कार्यालय ने आज़मगढ़ जिले से जुड़े एक मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। यह मामला परिवादी अभिषेक कुमार राय द्वारा प्रस्तुत शिकायत से संबंधित है।

लोकायुक्त कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी, आज़मगढ़ को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच एक वरिष्ठ अधिकारियों की समिति के माध्यम से कराई जाएगी, जो आरोपी लोक सेवक से भिन्न हो।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, और इसकी सुपुष्ट एवं स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

लोकायुक्त सचिव डॉ. सीमा बंसल द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण की जांच रिपोर्ट 23 अप्रैल 2026 तक हर हाल में उपलब्ध कराई जाए।

इस कार्रवाई से संकेत मिलता है कि लोकायुक्त कार्यालय भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।