Breaking News
UP आज़मगढ़ जिले के अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आर्केस्ट्रा पर तमंचा के साथ वायरल हुई वीडियो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर हरैया गांव में कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा पर बार बाला के साथ युवक के द्वारा अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर उपनिरीक्षक हरीश शुक्ला ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वायरल वीडियो में युवक मनिकाडीह के पास बहरीपुर पुलिया पर बैठा हुआ है

तत्परता दिखाते हुए जीयनपुर पुलिस बल के साथ सोमवार की रात्रि 12:45 पर बहरीपुर पुलिया से रिशु पुत्र चंद्रभान निवासी हरैया उम्र 18 वर्ष को पकड़ा जिसके पास से तमंचा बरामद की वहीं धारा 9/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *