भू माफियाओ से परेशान एक पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई
आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत
आजमगढ़ भू माफियाओ से परेशान एक पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
बता दे कि मीना राय पत्नी सन्तोष राय ग्राम सेठवल थाना रानी की सराय की रहने वाली है। उनका आरोप है कि उनके गाँव के मनबढ़ दबंग भूमाफिया अजय राय उर्फ गोपाल राय एव विद्यासागर पुत्र श्रीचन्द्र राय व श्रीचन्द्र राय तथा अवधराज राय पुत्र दिवाकर राय एंव अवधराज के नाती आनन्द राय एवं अमित राय पुत्र भास्कार राय रमेश राय पुत्र शीतला राय आकाश राय व सौरभ राय पुत्र रमेश राय विकास राय पुत्र महेन्द्र राय यह लोग गोल बनाकर मारपीट करते है।
पीड़िता का आरोप है कि इनके घर के पिछे 10 कड़ी का सरकारी चकरोड बना है लेकिन यह लोग जमीन में चार चक्का गाड़ी ले जाने के लिए सडक बनवाने के लिए आये दिन हमारे परिवार से मारपीट कर रहे है और मेरे घर के सामने पेड़ पौधा लगा है उसे तोड़ देते है। इतना ही नही नाले के उपर रखी पटीया उठा ले गये और नाले में इंट पत्थर डाल देते है। रमेश राय अपने दरवाजे पर मेरी जमीन कब्जा कर लिए है।
प्रधान व लेखपाल को मिलाकर मेरी जमीन में यह लोग अपना नाला बनवा लिए है यह सभी लोग मिलकर मेरे घर के सामने गाली गलौज करते हुये मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसकी वजह से परिवार ताला बन्द करके घर में रहता है। कुछ लोगो की काल रिकार्डिंग और विडियों रिकार्डिंग मेरे पास है यह लोग मेरे छत पर ईट पत्थर फेंकते है और इनके घर की औरते भी मेरे छत कचरा फेकती है और झगड़ा करती है। उन्होंने अपने परिवार के जान माल व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
